DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि में तीखी नोकझोंक, विकास भवन में मचा हंगामा

Untitled 5 copy 2

DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि में तीखी नोकझोंक

  • अभद्रता के आरोप को लेकर कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग उठाई,

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के विकास भवन परिसर में बुधवार को उस समय अचानक माहौल गर्म हो गया जब जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा और पनियरा ब्लॉक के सोहांस ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हुई बहस के कारण कुछ समय के लिए कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बाद में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार सोहांस ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह, जो पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष और हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक भी बताए जा रहे हैं, क्षेत्रीय विधायक का पत्र लेकर डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने गांव के ग्राम विकास अधिकारी को हटाने की मांग रखी।

इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और तीखी बहस होने लगी। घटना के कुछ देर बाद डीपीआरओ श्रेया मिश्रा अपने कुछ अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों की ओर से इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए तीन दिन के भीतर उचित कदम न उठाए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी देने की चर्चा भी सामने आ रही है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी जताई जा रही है। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी देगा और कार्रवाई की मांग करेगा। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक सतीश सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद विकास भवन में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More