वंदे भारत के खाने पर सवाल: खाना खाते ही महिला के सूज गए होठ, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

WhatsApp Image 2026 04 01 at 5.05.13 PM

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खानपान की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें तेज एलर्जी हो गई। महिला के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद उनके होंठ सूज गए, जबकि उनके बेटे को दस्त की शिकायत शुरू हो गई। उन्होंने ट्रेन में उपलब्ध कराए गए पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। घटना के बाद महिला ने अपनी तस्वीरें और मेडिकल रिपोर्ट सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो गईं।

ये भी पढ़ें

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मामले के तूल पकड़ने के बाद आईआरसीटीसी ने सफाई देते हुए कहा कि परोसे गए खाने के सैंपल जांच में सुरक्षित पाए गए हैं। हालांकि, यात्रियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने का भरोसा भी दिया गया है। रेलवे की प्रीमियम सेवा में इस तरह की घटना सामने आने के बाद एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा और खानपान की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें

 

ICICI प्रू GPP फ्लेक्सी: रिटायरमेंट के लिए जीवनभर की गारंटीड आय का भरोसा

 

 

Spread the love

Jitiya Vrat 2026
homeslider Religion

Jitiya Vrat 2026: पूजा में भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां

जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत को संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इस दिन कई महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शाम के समय भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्रत के दौरान पूजा-पाठ के साथ कुछ नियमों का पालन भी […]

Spread the love
Read More
Auspicious Moment
homeslider Religion

क्या होता है मुहूर्त

कैसे बदल सकता है ये आपका भाग्य Auspicious Moment: मुहूर्त को भारतीय ज्योतिष में किसी कार्य विशेष को प्रारंभ एवं संपादित करने हेतु एक निर्दिष्ट शुभ समय कहा गया है। ज्योतिष के अनुसार शुभ मुहूर्त में कार्य प्रारंभ करने से कार्य बिना किसी रुकावट के और शीघ्र संपन्न होता है। चाहे प्रश्न शास्त्र हो या […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Politics Uttar Pradesh

गोरखपुर में सपा की बैठक में हंगामा, कुर्सी को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष से विवाद

Gorakhpur: समाजवादी पार्टी की गुटबाजी शनिवार को गोरखपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान खुलकर सामने आ गई। गोरखपुर प्रेस क्लब में आयोजित पार्टी की बैठक के दौरान नेताओं के बीच बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कथित हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि वरिष्ठ नेता अंशुमान सिंह के […]

Spread the love
Read More