ग्रीष्म की अंगड़ाई: धूप के पांव से बदला मौसम का मिजाज

Untitled 5 copy 27
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

संतकबीरनगर/खलीलाबाद। मौसम ने अब करवट ले ली है। बसंत की विदाई के साथ ही ग्रीष्म ने अपनी अंगड़ाई भर ली है और धूप के तेज होते तेवर जीवन में तपिश का एहसास कराने लगे हैं। सुबह-शाम की हल्की ठंडक अब भी बनी हुई है, लेकिन दिन की धूप साफ संकेत दे रही है कि गर्मी ने दस्तक दे दी है।

रात में कभी पंखा चलाने की जरूरत महसूस होती है, तो कभी हल्की चादर ओढ़नी पड़ती है। मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच मच्छरों की सक्रियता भी बढ़ गई है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है।

ये भी पढ़ें

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

चैत बीतते ही वैशाख का आगमन हो चुका है। खेतों में फसल कटाई का काम तेजी से चल रहा है और खलिहान अनाज से सजने लगे हैं। आम के पेड़ों पर बौर आने से बागों की छांव भी मन को सुकून दे रही है।

इधर गांव-शहर में शादियों का मौसम भी पूरे शबाब पर है। बैंड-बाजों की गूंज, मंगल गीतों की मधुर ध्वनि और नए-नए परिधानों में सजी ललनाओं की रौनक हर आंगन को चहका रही है। बारातों की शोभा देखते ही बनती है।

ये भी पढ़ें

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

धार्मिक आयोजनों की भी भरमार है। कहीं जनेऊ संस्कार हो रहे हैं, तो कहीं चौल, कथा और पूजा-पाठ के कार्यक्रम। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और कई स्थानों पर जेवनार (भंडारे) का आयोजन हो रहा है।

कुल मिलाकर, मौसम के इस परिवर्तन ने जहां एक ओर गर्मी का एहसास बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक और धार्मिक आयोजनों की चहल-पहल ने वातावरण को जीवंत बना दिया है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशखबरी लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। मेष : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े […]

Spread the love
Read More
brake up
homeslider National

अब प्यार इश्क और मोहब्बत समझने वालों को भी मिलेगा तीन लाख तक का बड़ा सैलरी पैकेज

brake up  अगर आप अपने पार्टनर से रिश्ता खत्म करना चाहते हैं लेकिन सामने बैठकर “ब्रेकअप” कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, तो अब इसका भी “प्रोफेशनल समाधान” बाजार में आ गया है। एक डेटिंग प्लेटफॉर्म ने ऐसी नौकरी निकाली है, जिसमें किसी और की तरफ से ब्रेकअप की बात कही जाएगी और […]

Spread the love
Read More
8th Pay Commission
Business homeslider

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से बड़ी उम्मीदें हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि नया वेतनमान कब लागू होगा, फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा और सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। इसी बीच आयोग ने अपनी प्रक्रिया तेज करते हुए कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स […]

Spread the love
Read More