कोहली का ‘विराट’ धमाका: SRH के खिलाफ रिकॉर्ड्स की बारिश, पहले ही मैच में रच दिया इतिहास

Untitled 10 copy 10
  • IPL 2026 के आगाज में 69 रन की शानदार पारी, चेज मास्टर बने ‘किंग कोहली’

IPL  2026 के पहले ही मुकाबले में विराट कोहली ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान खड़ा किया कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद भी कोहली का फॉर्म बरकरार है, और IPL के पहले ही मैच में उन्होंने इसका दमदार सबूत दे दिया।

चेज में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

विराट कोहली IPL इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने रन चेज करते हुए 4000 रन का आंकड़ा पार किया है। यह अपने आप में एक बेहद खास उपलब्धि है। इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: ‘किंग कोहली’ का जलवा बरकरार: एशिया में नंबर-1 बने विराट, शोएब मलिक का रिकॉर्ड चकनाचूर

IPL में रन चेज में सबसे ज्यादा रन

4027 : विराट कोहली

3285 : डेविड वॉर्नर

3238 : रोहित शर्मा

2843 : शिखर धवन

2832 : रॉबिन उथप्पा

सफल चेज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब वह IPL में सफल रन चेज के दौरान सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर और शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

IMO निकालेगा 11 हजार नाविक, परमाणु निरीक्षण पर अमेरिका-ईरान में मतभेद

IPL में सफल चेज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर:

21 : विराट कोहली

20 : डेविड वॉर्नर

20 : शिखर धवन

18 : गौतम गंभीर

16 : रोहित शर्मा

SRH के खिलाफ भी बने नंबर-1

इस मुकाबले में 69 रन की पारी के साथ ही विराट कोहली, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया। कोहली के नाम अब SRH के खिलाफ 874 रन हो गए हैं, जबकि सैमसन के नाम 867 रन हैं।

Spread the love

IND vs SL
Sports

बचपन का दोस्त या टीम का यार, शुभमन गिल के सामने खड़ी हो गई समस्या बड़ी; मुश्किल में फंसी जान!

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने जा रहा है। मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल के सामने प्लेइंग-11 को लेकर एक अहम फैसला है। गॉल की स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए भारत के तीन स्पिनरों […]

Spread the love
Read More
Pat Cummins
Sports Uttar Pradesh

बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया, जीत के लिए करना होगा कमाल

बांग्लादेश के खिलाफ फंसी ऑस्ट्रेलिया Bangladesh vs Australia Test: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम पहले बल्लेबाजी में नाकाम रही और अब गेंदबाज भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर पूरी तरह दबाव नहीं बना सके हैं। दो दिन का […]

Spread the love
Read More
Shubman Gill
Sports Uttar Pradesh

शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की कमान

रोहित-विराट की विरासत बचाने की अग्निपरीक्षा India-Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा। नए टेस्ट कप्तान  के लिए यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। गिल के सामने न सिर्फ श्रीलंका को उसके […]

Spread the love
Read More