Headline

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

Untitled 17 copy 1

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ

विजय कुमार

मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल कलाकार ग्राम पंचायत के मजरे आदमपुर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम जनमानस समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित यादव के सुपुत्र आदित्य यादव के मुंडन संस्कार के अवसर पर दूरदर्शन कलाकार एवं अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी गायक संतोष राय एंड पार्टी द्वारा आयोजित किया गया था।

ये भी पढ़ें

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

IMO निकालेगा 11 हजार नाविक, परमाणु निरीक्षण पर अमेरिका-ईरान में मतभेद

कार्यक्रम में जब ऋषभ, रिया और अनुष्का अपने माता-पिता के साथ मंच पर पहुंचे, तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। जनकल्याण किसान एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष धर्म कुमार यादव ने बच्चों को गले लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। तत्पश्चात अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी गायक संतोष राय ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

संतोष राय ने बच्चों के सम्मान के बाद घोषणा की कि जल्द ही उन्हें दूरदर्शन पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। तीनों बाल कलाकारों के पिता अमरीश वर्मा किसान हैं और माता रेनू वर्मा गृहणी हैं। ऋषभ कक्षा 2, रिया कक्षा 3 और अनुष्का कक्षा 8 की छात्रा हैं और पास के कृष्णा गुलाबदेई इंटर कॉलेज शहाबपुर में अध्ययनरत हैं। इन बाल कलाकारों को पहले भी रामपुर महोत्सव, बाराबंकी रामलीला और गणेशपुर कृष्णलीला समेत सैकड़ों कार्यक्रमों में बुलाकर सम्मानित किया जा चुका है। पिछले एक वर्ष से ये तीनों सोशल मीडिया में चर्चा में बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गौरव कुमार रावत, PDA युवा नेता ज्ञान सिंह, भारतीय समाज सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दुबे, जनकल्याण किसान एसोसिएशन के प्रदेश विधि सलाहकार अमरेश कुमार यादव, प्रदेश प्रमुख सचिव अवधेश कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, सुनील कुमार यादव, राखी दुबे, ममता मासूम, शिवानी कश्यप सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

 योगी: श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें CM ने कहा- विकसित एवं गौरवशाली उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें हर जरूरतमंद तक सम्मान और सुरक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM योगी Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

फरेंदा कार्यकर्ता सम्मेलन ने पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने भरी हुंकार

सजा माफी के बाद फरेंदा से चुनाव लड़ने की तैयारी? पूर्व मंत्री फरेंदा से तो उनका बेटा अमन नौतनवां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव आगामी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में महराजगंज जिले में तीन पीढियां एक साथ पुनः सक्रिय उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: फरेंदा में कार्यकर्ता सम्मेलन से नए समीकरणों के संकेत हुई तेज। पूर्व […]

Spread the love
Read More
Divya Mittal IAS Resignation
homeslider Uttar Pradesh

IAS दिव्या मित्तल ने क्यों दिया इस्तीफा? आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं कि छोड़नी पड़ी प्रतिष्ठित सेवा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Divya Mittal IAS Resignation: 2013 बैच की तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे की खबर ने स्वाभाविक तौर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक अधिकारी, जिसने अपनी कार्यशैली और फैसलों से जनता के बीच अलग पहचान बनाई, उसे भारतीय प्रशासनिक सेवा छोड़ने का फैसला […]

Spread the love
Read More