‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ की कमाई

2025 12 05T103A51

भारतीय सिनेमा ने एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण देखा है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सिर्फ सात दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। यह उपलब्धि किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने अपने दर्शकों को बड़े पर्दे का असली अनुभव देकर इस रिकॉर्ड को संभव बनाया। फिल्म की रिलीज़ से पहले जो हाइप बनी थी, वह दर्शकों के उत्साह और सिनेमाघरों में भारी भीड़ के रूप में देखने को मिली। पहले ही हफ्ते में फिल्म ने घरेलू और विदेशी दोनों ही बाजारों में जबरदस्त कमाई की। भारत में सात दिनों में 745 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसने ‘पुष्पा 2’ के हिंदी में पहले हफ्ते के 425 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने कमाल किया। सात दिनों में 260 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। पहले हफ्ते में सिंगल भाषा हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का भी गौरव इसे हासिल हुआ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें

27 मार्च को नेपाल में सत्तारूढ़ होगी बालेन सरकार

इस उपलब्धि के साथ ‘धुरंधर 2’ ने कई पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। सात दिनों में 1000 करोड़ पार करना इसे वैश्विक स्तर पर भी बड़ी सफलता बनाता है। यह फिल्म इलीट ग्लोबल बॉक्स ऑफिस क्लब की 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 10वीं भारतीय फिल्म बन गई है। हिंदी फिल्मों में यह पांचवीं फिल्म है, जिसमें ‘पठान’, ‘जवान’, ‘धुरंधर’ और ‘दंगल’ भी शामिल हैं। फिल्म की सफलता में दर्शकों का उत्साह, बार-बार देखने की चाहत और विभिन्न क्षेत्रों में लोकप्रियता का बड़ा योगदान रहा है। इस तरह का रिकॉर्ड यह दर्शाता है कि भारतीय सिनेमा अब वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान और प्रभाव बना रहा है।

Entertainment

मेहनत और टैलेंट की मिसाल : पतंग बेचने से लेकर कॉमेडी स्टार बनने तक का सफर

Sunil Pal Kapil Sharma Show : कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पॉल इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने संघर्ष भरे जीवन और कॉमेडी इंडस्ट्री के बदलते माहौल को लेकर खुलकर बात की। उनकी कहानी सिर्फ मनोरंजन की दुनिया तक सीमित […]

Read More
UK Asian Film Festival 2026 
Entertainment

UK Asian Film Festival 2026 में अनुपम खेर की शानदार जीत, फैंस में खुशी की लहर

UK Asian Film Festival 2026  : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है।  UK एशियाई फ़िल्म महोत्सव 2026 में उन्हें फिल्म ‘कैलोरी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के प्रतिष्ठित फ्लेम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद फिल्म इंडस्ट्री से […]

Read More
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का जलवा, फैंस को आई ऐश्वर्या राय की याद
Entertainment

Cannes 2026 : आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल, फैंस बोले-याद आ गई ऐश्वर्या राय की

 Cannes 2026 : में रेड कार्पेट पर ग्लैमर और सितारों का जलवा देखने को मिला। आलिया भट्ट सहित कई स्टार्स ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गईं।दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म और फैशन इवेंट Cannes Festival 2026 इस बार भी चर्चा में है। यह फेस्टिवल 12 मई […]

Read More