कुवैत में बड़ा आतंकी खुलासा: नेताओं की हत्या की साजिश नाकाम, हिज्बुल्लाह से जुड़े छह आरोपी गिरफ्तार

Untitled 3 copy 23

नया लुक डेस्क

कुवैत में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन पर देश की शीर्ष नेतृत्व की हत्या की योजना बनाने का आरोप है। कुवैत के गृह मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर इस सनसनीखेज खुलासे की पुष्टि की है।

साजिश में शामिल थे कई और लोग, 14 फरार

गृह मंत्रालय के अनुसार, गिरफ्तार 6 आरोपियों में से 5 कुवैती नागरिक हैं। जांच में सामने आया है कि इस साजिश में कुल 20 लोग शामिल थे, जिनमें से 14 आरोपी देश छोड़कर फरार हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें

मारकापुरम में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद दोनों वाहन जलकर खाक, कई यात्री गंभीर

  • 5 कुवैती नागरिक,
  • 5 ऐसे लोग जिनकी नागरिकता पहले ही रद्द हो चुकी है,
  • 2 ईरानी नागरिक,
  • 2 लेबनानी नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं,

हिज्बुल्लाह से जुड़े होने की कबूली बात

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका संबंध हिज्बुल्लाह से है, जिसे ईरान समर्थित आतंकी संगठन माना जाता है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी जासूसी गतिविधियों में भी शामिल थे और कुवैत की सुरक्षा एवं स्थिरता को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे थे।

ये भी पढ़ें

ग्लोबल साउथ’ को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत भारत

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, नेटवर्क की गहराई से जांच

गिरफ्तार सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पब्लिक प्रॉसीक्यूटर के पास भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और अन्य संदिग्धों की भूमिका सामने आ सके। घटना के बाद कुवैत में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Untitled 22 copy
homeslider National

बेंगलुरु: PM मोदी को जान से मारने की कोशिश नाकाम

मोदी के गुजरने वाले रास्ते में मिला विस्फोटक बेंगलुरु में 10 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सुरक्षा में सेंध लगाने की एक बड़ी कोशिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल,आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, से लगभग 3 किलोमीटर दूर कागलीपुरा क्षेत्र में फुटपाथ के किनारे […]

Read More
Untitled 21 copy
homeslider National

राज्यपाल बनाम लोकतंत्र! तमिलनाडु घटनाक्रम ने खड़े किए बड़े सवाल

तमिलनाडु विवाद के बहाने केंद्र और राजभवन के रिश्तों पर तेज हुई बहस यशोदा श्रीवास्तव तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर पैदा हुआ नया विवाद एक बार फिर भारत में राज्यपालों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप लग रहे हैं कि राज्यपाल की ओर से सबसे बड़े दल को […]

Read More
Untitled 19 copy
homeslider Uttar Pradesh

बंगाल से केरल तक खत्म हुआ लाल किला,भारतीय राजनीति में नया दौर शुरू

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने बदला भारतीय राजनीति का वैचारिक नक्शा यशोदा श्रीवास्तव पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने भारतीय राजनीति में एक बड़ा वैचारिक बदलाव दर्ज कर दिया है। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के बाद अब केरल से भी वामपंथी राजनीति की विदाई ने यह संकेत दे दिया है कि भारत में कम्युनिस्ट […]

Read More