तरयापार विद्यालय का वार्षिकोत्सव: संस्कृति, देशभक्ति और प्रतिभा का भव्य संगम

Untitled 14 copy 4

संतकबीरनगर/नाथनगर। वार्षिकोत्सव कम्पोजिट विद्यालय तरयापार में बुधवार को वार्षिकोत्सव, अंकपत्र वितरण, सम्मान समारोह और स्कूल चलो अभियान का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।  कम्पोजिट विद्यालय तरयापार में बुधवार को वार्षिकोत्सव, अंकपत्र वितरण, सम्मान समारोह और स्कूल चलो अभियान का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश चंद्र चौहान और विशिष्ट अतिथि कालिन्दी चौहान द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति नृत्य, नाटक और भोजपुरी की ऐतिहासिक प्रस्तुतियों के माध्यम से “विविधता में एकता” का संदेश दिया।

शिक्षा के साथ संस्कार का केंद्र बना विद्यालय

मुख्य अतिथि गणेश चंद्र चौहान ने विद्यालय के अनुशासन, सांस्कृतिक वैभव और उत्कृष्ट आयोजन की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के साथ संस्कारों का सशक्त केंद्र बताया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर विद्यालय में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी और लाइट व्यवस्था कराने की घोषणा की। वहीं, कालिन्दी चौहान ने कहा कि बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और सामाजिक मूल्यों से भी परिपूर्ण करना आवश्यक है। उन्होंने समय के सदुपयोग और परिवार-सामाजिक संवाद के महत्व पर जोर दिया।

जागरूकता और विकास पर भी जोर

विशिष्ट अतिथि बीडीओ कुलदीप कुमार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास की नींव बताया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने नारी शक्ति के योगदान को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत सूचना देने की अपील की। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक और बीईओ अरुण प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 8 की छात्रा अंशिका, जो सभी विधाओं में टॉपर रहीं, को साइकिल सहित विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिमा, संजीवनी गौतम, अनंत पांडेय, प्रीती, संध्या, सौम्या, आयुषी, अनुष्का, पियूष, अभय, शशांक, शिवांगी, आदित्य सहित कई छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

आयोजन में उमड़ा जनसमूह

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर, पुष्पलता यादव, अंजू यादव, अनुपमा, शैलेन्द्र, दिनेश चंद्र, रूक्मणी पांडेय, अन्नपूर्णा पांडेय, ग्राम प्रधान शकुंतला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More