IPL 2026 का खिताब किसके नाम होगा? AI ने बताए चार टीमों के नाम, CSK को किया बाहर

csk 2 pti 1774348501 1

IPL 2026 के शुरू होने से पहले ही फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार ट्रॉफी कौन जीतेगा। इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल  गूगल जेमिनी  की मदद ली गई, तो उसने चार टीमों को सबसे मजबूत दावेदार बताया। AI के अनुसार  मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबादऔर दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन की संभावित चैंपियन टीमें हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें

हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए डॉक्टर अशोक सेठ ने दी खास सलाह

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुंबई इंडियंस को सबसे मजबूत दावेदार माना गया है। टीम में  रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। यही कारण है कि AI ने इस टीम को सबसे आगे रखा है। वहीं RCB की बात करें तो टीम में विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। टीम की बल्लेबाजी और संतुलन इसे मजबूत बनाता है।

ये भी पढ़ें

90 लाख टन अनाज एथेनॉल सेक्टर को देने का फैसला, सरकार का बड़ा फैसला

 

सनराइजर्स हैदराबाद को भी बैलेंस टीम माना गया है। हालांकि शुरुआती मैचों में  पैट कमिंस की अनुपस्थिति चुनौती बन सकती है, लेकिन टीम में दम नजर आता है। दिल्ली कैपिटल्स भी इस बार मजबूत टीम के रूप में उभर रही है।अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम संतुलित दिख रही है, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चेन्नई सुपर किंग्स को इस सूची में शामिल नहीं किया गया। AI का मानना है कि टीम के पास डेथ ओवर में प्रभावी गेंदबाजों की कमी है, जो उनके लिए बड़ी कमजोरी साबित हो सकती है।

Spread the love

Ajinkya Rahane
International Sports

रिटायरमेंट के बाद नहीं रुके अजिंक्य रहाणे, स्टीव वॉ के बुलावे पर यूरोप में खेलेंगे क्रिकेट

अजिंक्य रहाणे ने शुरू की नई क्रिकेट पारी Ajinkya Rahane ETPL: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने करियर की नई शुरुआत कर दी है। संन्यास के दिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान स्टीव वॉ का एक फोन आया, […]

Spread the love
Read More
India vs Sri Lanka warm-up match
Sports

श्रीलंका-XI ने वार्म-अप मैच के पहले दिन बनाए 363/8, जडेजा-कुलदीप और सुथार ने लिए 2-2 विकेट

India vs Sri Lanka warm-up match : भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे तीन दिवसीय वार्म-अप मुकाबले के पहले दिन श्रीलंका-XI ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट पर 363 रन बना लिए। दिन का खेल समाप्त होने तक केशरा नुवांथा और […]

Spread the love
Read More
India vs Sri Lanka
International Sports

जयसूर्या का तिहरा शतक और सहवाग की अधूरी सेंचुरी, IND vs SL के यादगार रिकॉर्ड

भारत-श्रीलंका टेस्ट के ऐतिहासिक रिकॉर्ड India vs Sri Lanka Test Record: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट की जंग एक बार फिर शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इस मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस की नजरें सिर्फ जीत-हार पर नहीं, बल्कि उन ऐतिहासिक […]

Spread the love
Read More