ईरान-जंग के बीच इराक में बड़ा एयरस्ट्राइक: PMF मुख्यालय तबाह, कमांडर समेत 14 लड़ाके ढेर

WhatsApp Image 2026 03 24 at 4.55.36 PM

बगदाद। ईरान से जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच इराक में तेहरान समर्थित मिलिशिया के ठिकाने पर बड़ा हवाई हमला हुआ है। इस एयरस्ट्राइक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के एक अहम कमांडर समेत 14 लड़ाकों के मारे जाने की खबर है। हमले के बाद मुख्यालय से उठती आग की ऊंची लपटें और घना धुआं इलाके में दहशत का कारण बन गया। अनबार प्रांत में निशाना बना PMF का हेडक्वार्टर इराकी अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला अनबार प्रांत में स्थित PMF के मुख्यालय पर किया गया। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस हमले में संगठन का एक वरिष्ठ कमांडर भी मारा गया है। हालांकि, अभी तक किसी भी देश या संगठन ने इस एयरस्ट्राइक की आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं ली है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

बिम्सटेक यूथ प्रोग्रामः युवाओं ने लिया सतत जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

अमेरिका पर लगे आरोप, संप्रभुता का मुद्दा गरमाया मिलिशिया समूहों ने इस हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है और इसे इराक की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सैन्य तनाव और बढ़ गया है। ईरान समर्थित मिलिशिया और अमेरिकी ठिकानों पर हमले
यह एयरस्ट्राइक ऐसे समय में हुई है, जब ईरान समर्थित मिलिशिया समूह लगातार इराक में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहे हैं। जवाबी कार्रवाई के तहत पहले भी अमेरिका द्वारा कई बार मिलिशिया ठिकानों पर हमले किए जा चुके हैं। मध्य-पूर्व में बढ़ता टकराव अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव के बीच यह घटना पूरे मध्य-पूर्व में हालात को और विस्फोटक बना सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस तरह की सैन्य कार्रवाइयां और तेज हो सकती हैं।

Spread the love

Sanatan Culture in Bollywood
Entertainment homeslider

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

हनुमान अंश के बाद अब द (वन) और रामायण भक्ति, आस्था, संस्कृति और दर्शन केवल तकनीक से सम्प्रेषित नहीं होते आचार्य संजय तिवारी Sanatan Culture in Bollywood: भक्ति और आस्था भाव से सृजित और संप्रेषित होते हैं। संस्कृति और दर्शन जीवन के वे मूल्य हैं जिनका आस्था से जुड़ना जरूरी है। भारतीय सिनेमा जैसे सशक्त […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

सरहद पार गूंजा ‘सेवा परमो धर्मः’ मंत्र, भारतीय मिशनों ने मनाया ‘सेवा पखवाड़ा’

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों द्वारा ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत बड़े पैमाने पर विभिन्न रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हाल के दिनों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित भारतीय मिशनों ने इस अभियान को वैश्विक मंच पर ले जाते हुए पौधरोपण, खेल और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More