दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, बजट सत्र के बीच मचा हड़कंप

delhi assembly 1774330446 1

नई दिल्ली । दिल्ली में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब विधानसभा और उससे जुड़े प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें विजेंद्र गुप्ता, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और एस जयशंकर सहित कई बड़े नेताओं के नाम शामिल थे। सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच अलग-अलग समय पर ये ईमेल भेजे गए। एक मेल सीधे दिल्ली विधानसभा को भेजा गया, जबकि दूसरा स्पीकर को संबोधित था। इसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। पूरी विधानसभा परिसर की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने हर कमरे, खासकर स्पीकर के कार्यालय को स्कैन किया। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। इस बीच जानकारी सामने आई कि रेखा गुप्ता को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था। हालांकि जांच के बाद अभी तक किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला है। राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई। भाजपा विधायक अनिल गोयल ने इसे एक झूठी धमकी करार दिया और कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी लोग सुरक्षित हैं। धमकी के बावजूद विधानसभा का कामकाज प्रभावित नहीं हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तय समय पर बजट पेश किया। इस वर्ष का बजट लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपये का रखा गया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर फोकस किया गया है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में हाई अलर्ट: विधानसभा मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए PWD को 5921 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि शहरी विकास के लिए 7887 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। झुग्गी विकास, ग्रामीण क्षेत्र और यमुना पार इलाके के लिए भी अलग-अलग बजट निर्धारित किए गए हैं। जलभराव की समस्या को देखते हुए सरकार ने नया ड्रेनेज मास्टर प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 610 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही, बाढ़ से सुरक्षा के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से प्रोटेक्शन वॉल बनाने की योजना है। स्वास्थ्य क्षेत्र को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हुए 12746 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

Spread the love

New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

CJI-NALSAR विवाद: BCI ने छात्रों पर कार्रवाई का फैसला लिया वापस

CJI-NALSAR विवाद में नया मोड़, बार काउंसिल ने छात्रों के खिलाफ फैसला लिया वापस नई दिल्ली: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत को NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। छात्रों के विरोध और उसके बाद बार काउंसिल […]

Spread the love
Read More
Delhi Politics Uttar Pradesh

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट, लोकसभा में सिर्फ 19% काम; राज्यसभा भी रही पीछे

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा में सिर्फ 19% और राज्यसभा में 39% काम Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को समाप्त हो गया। सत्र के आखिरी दिन भी दोनों सदनों में राजनीतिक गतिरोध देखने को मिला। लोकसभा में कार्यवाही बेहद कम समय चली, जबकि राज्यसभा में […]

Spread the love
Read More