नवरात्रि पर लेहड़ा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, DM-CDO ने खुद संभाली कमान

Untitled 14 copy 3

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। नवरात्रि के पावन अवसर पर लेहड़ा देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया और खुद सफाई कर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।

नाले की सफाई और व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर परिसर से गुजर रहे नाले की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी फरेंदा और जिला पंचायत राज अधिकारी को नाले की पैमाइश और चिन्हांकन कराने के भी निर्देश दिए गए, ताकि जल निकासी में कोई बाधा न हो।

ये भी पढ़ें

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

ऑर्गेनिक कम्पोस्टर मशीन लगाने के निर्देश

मंदिर परिसर में फूल-माला और जैविक कचरे के निस्तारण के लिए ऑर्गेनिक कम्पोस्टर मशीन स्थापित करने को कहा गया। इससे बनने वाली खाद का उपयोग मंदिर के सौंदर्यीकरण और पौधारोपण में किया जाएगा, साथ ही जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं में भी वितरित किया जा सकेगा।

400 दुकानों को व्यवस्थित करने की तैयारी

डीएम ने बताया कि मंदिर परिसर में करीब 400 दुकानें संचालित हैं, जो स्थानीय लोगों की आजीविका का प्रमुख साधन हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुकानों को सुव्यवस्थित ढंग से लगाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिले और स्वच्छता भी बनी रहे।

विकास कार्यों का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए अतिथि भवन, धर्मशाला और सीढ़ी-पौड़ी का अवलोकन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे तालाब सौंदर्यीकरण कार्य और सुलभ शौचालय निर्माण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें

पंकज चौधरी का अब तक का कैसा रहा राजनीतिक सफर

देवी दर्शन कर मांगी समृद्धि

इससे पहले DM और  CDO ने मंदिर पहुंचकर मां आर्द्रवन देवी (लेहड़ा देवी) के दर्शन-पूजन कर जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, तहसीलदार वशिष्ठ कुमार, थानाध्यक्ष फरेंदा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Untitled 14 copy 6
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Read More
Congress District President Vijay Singh
Purvanchal

Railway Station: नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगीरथपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी पक्के मार्ग को रेल सड़क से जोड़ने की मांग

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के सा एक दल आनन्दनगर स्थित वरिष्ठ कार्य निरीक्षक से मिल कर सौंपा ज्ञापन-पत्र निर्माण न होने की दशा में कांग्रेस पार्टी करेगी जन आंदोलन- विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष कांग्रेस उमेश चन्द्र त्रिपाठी  आनंदनगर।  Railway Station आज नौतनवां विधानसभा के आनंदनगर नौतनवां रेल खंड पर स्थित भागीरथपुर रेलवे […]

Read More
Untitled 6 copy 14
Purvanchal

बाराबंकी में फाइलेरिया पर प्रहार: सनौली में रात 10 बजे शुरू हुआ ब्लड सैंपल सर्वे!

विजय कुमार रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ‘नाइट ब्लड सैंपल सर्वे’ (रात्रिकालीन रक्त जांच) अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे ग्राम पंचायत सनौली में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अमरनाथ वर्मा ने पेश की […]

Read More