नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास का दावा

Untitled 6 copy 13
  • विधायक ऋषि त्रिपाठी बोले जनता पुनः देगी मौका

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां विधानसभा से भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने चार साल के कार्यकाल को विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। उनका दावा है कि क्षेत्र में दशकों से लंबित पड़े कई काम इन चार वर्षों में पूरे किए गए हैं। महाव नाले की समस्या का समाधान, सड़कों का निर्माण और नेपाल सीमा पर बड़े प्रोजेक्ट्स प्रमुख उपलब्धियां हैं। जनता का आशीर्वाद मिला तो आगे भी सेवा का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें

कोर्ट में राहुल गांधी का नागरिकता विवाद, कांग्रेस का सियासी हंगामा

उन्होंने बताया कि चार साल का कार्यकाल

पूरा हुआ है और नौतनवां विधानसभा में जो बड़े लंबित विकास कार्य थे, उन्हें हमने पूरा करने का काम किया है। नंबर देने का अधिकार जनता का है। आप अपने स्तर से भी जानकारी कर सकते हैं। कई ऐसे काम, जो दशकों से लंबित थे, वे इन चार वर्षों में पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव के दौरान महाव नाले की गंभीर समस्या सामने आई थी। बारिश में गांव जलमग्न हो जाते थे। विधायक बनने के बाद मैंने इसे प्राथमिकता दी और मुख्यमंत्री से मिलकर नाले की खुदाई व सुधार का काम कराया। अब स्थिति यह है कि बाढ़ की समस्या जल्दी नियंत्रित हो जाती है। इसके अलावा, नेपाल सीमा स्थित सोनौली में लगभग 450 करोड़ की लागत से इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण हो रहा है। सेखुआनी में करीब 20 करोड़ की लागत से कंपोजिट विद्यालय और 12 करोड़ से नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बन रहा है। मुड़िला में फायर स्टेशन की स्थापना हो रही है। पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। हाल ही में करीब 55 करोड़ की लागत से नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। लक्ष्मीपुर ब्लॉक समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए हैं।

ये भी पढ़ें

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सेमरहवां गांव में पुल निर्माण की मांग लंबे समय से है। इस मुद्दे को मैंने सदन में भी उठाया है और मुख्यमंत्री से मिलकर दोबारा मांग की है। आश्वासन मिला है कि जल्द ही पुल की स्वीकृति होगी और काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हम लगातार क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं। जनता का जो प्रेम और विश्वास मिला है, उससे लगता है कि आगे भी सेवा का अवसर मिलेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टिकट देना या न देना पार्टी का निर्णय होता है। हम कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। पार्टी चुनाव लड़ती है और जनता के आशीर्वाद से हम अपना दायित्व निभाते हैं।

Untitled 3 copy
Crime News Purvanchal

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले की सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले दो दिनों में 56 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं दूसरी […]

Read More
Untitled 11 copy
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

UP के बहुजन थलपति विजय में देखते हैं चंद्रशेखर की छवि

तमाम झंझावतों के बीच भी तेजी से उभर सकते हैं चंद्रशेखर जयराम अनुरागी बलिया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद देश की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश की बहुजन राजनीति में इन दिनों दक्षिण भारत के उभरते नेता थलपति विजय और उत्तर प्रदेश के दलित-बहुजन चेहरे चन्द्रशेखर आज़ाद […]

Read More
Untitled 14 copy 6
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Read More