फ्री सीट नियम पर विवाद: Air India, IndiGo और SpiceJet ने सरकार के फैसले पर जताई आपत्ति

flight indigo 1774075851

हवाई यात्रा को सस्ता और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लिया गया एक नया फैसला अब विवाद का विषय बन गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि एयरलाइंस को हर फ्लाइट में कम से कम 60 प्रतिशत सीटों का चयन यात्रियों के लिए मुफ्त करना होगा। इस फैसले को यात्रियों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन अब देश की प्रमुख एयरलाइंस—Air India, IndiGo और SpiceJet—ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। एयरलाइंस का कहना है कि सीट चयन शुल्क उनकी कमाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। वर्तमान में कंपनियां सीट चुनने के लिए 200 रुपये से लेकर 2100 रुपये तक का शुल्क लेती हैं। यह आय उनके लिए बढ़ते ऑपरेशनल खर्च, जैसे ईंधन, रखरखाव और एयरपोर्ट फीस को संतुलित करने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें

15 साल की फैनी ने टी20 में मचाया धमाल, पहली ही पारी में रचा इतिहास

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

अगर सरकार का यह नियम लागू होता है, तो एयरलाइंस को इस आय का बड़ा हिस्सा खोना पड़ेगा। ऐसे में कंपनियों का मानना है कि उन्हें अपनी लागत की भरपाई करने के लिए टिकट की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा, क्योंकि उन्हें अधिक किराया देना होगा। एयरलाइंस संगठनों ने चेतावनी दी है कि इस फैसले से पूरे इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ सकता है। पहले से ही विमानन क्षेत्र कम मुनाफे में काम कर रहा है और ईंधन की बढ़ती कीमतें कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें

‘अमेरिका का साथ पड़ा भारी तो चुकानी पड़ेगी कीमत’: ईरान की ब्रिटेन को खुली चेतावनी

 

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है, जिससे एयरलाइंस की लागत और बढ़ गई है। ऐसे में नए नियम से स्थिति और कठिन हो सकती है। एयरलाइंस ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उद्योग के सभी हितधारकों से चर्चा जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें

ईद-उल-फित्र पर विराज सागर दास का संदेश: भाईचारे और खुशहाली की दी शुभकामनाएं

Spread the love

BMW MINI Countryman C Launch India
Business

प्रीमियम SUV सेगमेंट में MINI Countryman C का धमाकेदार आगमन, बुकिंग शुरू

BMW MINI Countryman C Launch India : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लग्जरी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में BMW Group India ने अपनी नई MINI Countryman C को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह प्रीमियम क्रॉसओवर SUV भारत में ही तैयार की गई है। […]

Spread the love
Read More
Tata Motors PV Share Crash
Business

Investor Day के बाद Tata Motors PV में मचा हड़कंप, शेयर हुए धड़ाम

Tata Motors PV Share Crash : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार का कारोबारी सत्र टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के निवेशकों के लिए निराशाजनक साबित हुआ। कंपनी के शेयरों में दिनभर भारी दबाव देखने को मिला और कारोबार के अंत तक शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। एक समय तो शेयर में लगभग 10 […]

Spread the love
Read More
Business

Delhi Metro Phase 4: अब नहीं फंसेंगे ट्रैफिक में, तेज और आसान होगा सफर

Delhi Metro new routes : दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो का फेज-4 तेजी से विकसित हो रहा है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और यात्रा का अनुभव पूरी तरह बदल […]

Spread the love
Read More