विक्रम संवत 2083 का आगाज: आज से चैत्र नवरात्रि शुरू, जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Untitled 1 copy 17

आचार्य धर्मेश उपाध्याय

आज 19 मार्च 2026, गुरुवार से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हो गया है। इसी के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी हो चुकी है। यह पावन पर्व श्रद्धा, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस अवसर पर देशभर में श्रद्धालु जगत जननी माँ भगवती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2026: 19 मार्च से शुरू होगा सनातन नववर्ष विक्रम संवत् 2083

घट स्थापना (कलश स्थापना) का शुभ मुहूर्त

  • दिनांक: 19 मार्च 2026, गुरुवार
  • शुभ समय: प्रातः 6:40 बजे के बाद से पूरे दिन
  • पंचांग: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 (रौद्र नाम संवत्सर)

कलश स्थापना की विधि (ब्रह्मांड का प्रतीक)

नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है।

  • पूजा स्थल पर साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • मिट्टी के पात्र में जौ (ज्वारे) बोएं।
  • बीच में जल से भरा कलश रखें और उस पर ‘ॐ’ या ‘स्वास्तिक’ बनाएं।
  • कलश के मुख पर आम के पत्ते रखें और लाल चुनरी में लिपटा नारियल स्थापित करें।

माँ शैलपुत्री का पूजन (नवरात्रि का प्रथम दिन)

नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

  • गंगाजल से स्वयं और पूजन सामग्री का शुद्धिकरण करें।
  • हाथ में जल और अक्षत लेकर संकल्प लें।
  • धूप, दीप, पुष्प, नैवेद्य और चंदन अर्पित करें।
  • माँ को सफेद कनेर के फूल और गाय के घी का भोग अति प्रिय माना जाता है।

पूजन मंत्र“वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥”

आरती एवं क्षमा प्रार्थना

पूजन के अंत में माता की आरती कर अनजाने में हुई भूल के लिए क्षमा याचना अवश्य करें।

विशेष ज्योतिष उपाय एवं सुझाव

  • व्यापार में उन्नति हेतु राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
  • मनोकामना पूर्ति के लिए दुर्गा सप्तशती का सम्पुटित पाठ लाभकारी है।
  • नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाना अत्यंत शुभ माना गया है।
  • घर में सात्विक भोजन और पवित्र वातावरण बनाए रखें।ये भी पढ़ें

19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि, पहले दिन करें ये शुभ काम

शक्तिशाली मंत्र

“सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोऽस्तुते॥”

 बाधा मुक्ति एवं समृद्धि हेतु

“सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धनधान्यसुतान्वितः।

मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥”

आरोग्य और सौभाग्य हेतु:

“देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥”

ये भी पढ़ें

देश के प्रधान सेवक को एक आम भारतीय का खुला पत्र

विपत्ति नाश हेतु:

“शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे।

सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणी नमोऽस्तुते॥”

Yogi Adityanath
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला,अब फ्लीट में 50 फीसदी तक होगी कटौती

सभी मंत्रियों को सादगी और बचत पर जोर देने की CM ने की अपील लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक में सरकारी खर्चों में कटौती और सादगी को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उनके और मंत्रियों के काफिले (फ्लीट) की […]

Read More
PoliceNayaLookNews
Chhattisgarh Crime News homeslider

मॉल में ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामा’! सुनकर सभी लोग रह गए दंग

टीचर परिवार से बदसलूकी, इंफ्लुएंसर भाई-बहन पर पुलिस कार्रवाई नया लुक संवाददाता रायपुर। अगर आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामे’ देखे हैं, तो रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुआ यह मामला आपको बिल्कुल वैसा ही लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में एक शिक्षिका और उनके परिवार […]

Read More
Samsung A 57
Business homeslider Technology

Samsung A-57: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन

बैक पैनल में लगा ग्लास फिनिश फोन को देता है नया लुक, स्लिम बॉडी के साथ स्पेशल मूवी, वेब सीरीज, क्रिकेट मैच और 4K वीडियो देखने का शानदार अनुभव पाने के लिए सैमसंग ए-57 दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने इस नए मिड-बजट स्मार्टफोन में डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक कई बड़े अपग्रेड किए हैं। […]

Read More