जेडीसी के दौरे से ब्लॉक में मचा हड़कंप

Untitled 19 copy

संत कबीर नगर से आशुतोष मिश्रा की रिपोर्ट

संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर ब्लॉक में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर (जेडीसी) निर्मल कुमार द्विवेदी अचानक पहुंचकर निरीक्षण शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण में जेडीसी ने एक-एक पत्रावली को बारीकी से खंगाला और कई फाइलों पर गहन पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय की गुणवत्ता की भी जांच की। सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य को लेकर कुछ बिंदुओं पर जेडीसी ने नाराजगी भी जताई। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

संसद पहुंचा ‘सरके चुनर’ विवाद: गाना बैन, मंत्री का बड़ा बयान, नोरा फतेही ने ली राहत की सांस

नाथनगर ब्लाक पर रोज की अपेक्षा व्यवस्था कुछ और देखने को मिली। बुधवार अपराह्न में जेडीसी निर्मल द्विवेदी पहुंचे। सबसे पहले वह परिसर में निर्माणधीन बीडीओ कार्यालय की बारीकी से जांच किया। सम्बन्धित अवर अभियंता से लागत आदि की जानकारी लिया। विसके बाद वह बीडीओ के अस्थाई कार्यालय बैठ कर एक एक पत्रावली का गहन पूर्वक निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक कर विभागवार कामकाज की जानकारी ली। बैठक मेंअधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, अभिलेखों की स्थिति और कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल पूछे। जिससे कर्मचारियों में हलचल मच गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका: अपने ही शीर्ष अधिकारी जोसेफ केंट ने दिया इस्तीफ़ा, लगाए गंभीर आरोप

शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा व्यापार में धान का लाभ

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतने लंबे निरीक्षण और जांच-पड़ताल के बाद भी जेडीसी ने न तो मीडिया से कोई जानकारी साझा की और न ही यह स्पष्ट किया कि किन-किन मामलों में कमियां मिलीं। वह बिना कुछ कहे ही अपने वाहन में बैठकर रवाना हो गए।जेडीसी के इस रवैये को लेकर पूरे दिन ब्लॉक परिसर में चर्चाओं का दौर चलता रहा। कर्मचारी आपस में यही कयास लगाते रहे कि आखिर जांच में क्या निकला और आगे क्या कार्रवाई हो सकती है।इस मौके पर बीडीओ कुलदीप कुमार, अकाउंटेंट दीपक सिंह, ADO ISB अभय प्रताप सिंह, टीए संजय पाण्डेय, विनय तिवारी, जयंत कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More