ईरान युद्ध के बीच US जंगी बेड़े में आग! अपने ही सैनिकों पर शक, जांच शुरू

Untitled 11 copy 2

नया लुक डेस्क

ईरान युद्ध:  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना के सबसे ताकतवर विमानवाहक पोत USS Gerald R. Ford पर लगी आग ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है-क्या यह हादसा था या अंदरूनी साजिश? अमेरिकी नौसेना इस बात की जांच कर रही है कि कहीं जहाज़ पर तैनात कुछ सैनिकों ने अपनी तैनाती खत्म कराने के लिए जानबूझकर आग तो नहीं लगाई। इस घटना ने दुनिया की सबसे मजबूत नौसेना की आंतरिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

दुनिया का सबसे महंगा जंगी जहाज़ बना जांच का केंद्र

करीब 13 अरब डॉलर की लागत से बना यह विमानवाहक पोत दुनिया का सबसे महंगा युद्धपोत माना जाता है।

  • 12 मार्च को लगी आग से जहाज़ के कुछ हिस्सों को नुकसान
  • 600 से ज्यादा क्रू मेंबर्स प्रभावित
  • अब जहाज़ को ग्रीस के Souda Naval Base भेजा जा रहा है।
  • यहां मरम्मत और विस्तृत जांच की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

अपने ही सैनिकों पर क्यों उठा शक?

  • जहाज़ जून 2025 से लगातार समुद्र में तैनात है,
  • तैनाती अवधि बार-बार बढ़ाई गई,
  • सैनिकों को लंबे समय से घर लौटने का इंतजार

अमेरिकी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी एडमिरल जेम्स किल्बी पहले ही बता चुके थे कि मिशन लंबा चल सकता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लगातार तनाव, थकान और अनिश्चितता के चलते कुछ सैनिकों ने तोड़फोड़ जैसा कदम उठाया हो सकता है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: 5000 पाउंड बम से मिसाइल साइट तबाह, होर्मुज पर बढ़ा तनाव

Today’s Horoscope मेष की चमकेगी किस्मत, वृषभ को मिलेंगे नए अवसर

युद्ध के बीच बड़ा रणनीतिक झटका

यह विमानवाहक पोत खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ताकत का सबसे बड़ा प्रतीक था। इसकी भूमिका में शामिल था।

  • समुद्री काफिलों की सुरक्षा
  • ईरानी खतरों पर नजर
  • संवेदनशील मार्ग Strait of Hormuz की निगरानी

अब जहाज़ के अस्थायी रूप से हटने से इस अहम समुद्री क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य ताकत कमजोर पड़ सकती है।

क्या यह अनुशासनहीनता का सबसे बड़ा मामला?

अगर जांच में यह साबित होता है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी, तो यह अमेरिकी नौसेना के इतिहास की सबसे गंभीर आंतरिक घटनाओं में शामिल होगा और यह दिखाएगा कि युद्ध का दबाव अब सैनिकों पर भारी पड़ रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

One thought on “ईरान युद्ध के बीच US जंगी बेड़े में आग! अपने ही सैनिकों पर शक, जांच शुरू”

Comments are closed.

Sanatan
Analysis homeslider Politics

सनातन और हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ का खतरनाक सिलसिला

बात 28 मई 1996 की है। लोकसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हासिल करने के दौरान संसद में भाषण दे रहे थे। इसी भाषण में उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को राम मंदिर/अयोध्या मुद्दे पर चेताया था कि आपको बीजेपी से लड़ना है, राम से मत लड़िए। […]

Spread the love
Read More
Politics
homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : संसद में दिख रही यूपी के दो लड़कों की जुगलबंदी क्या 2027 में दिखेगी

राजेश श्रीवास्तव Politics इन दिनों देश का संसद सत्र चल रहा है। सदन के बाहर आपको दो लड़के की जोड़ी खूब जुगलबंदी करते हुए दिख रही होगी। सरकार को घेरना का एक भी मौका पूरे विपक्ष में इन दों लड़कों की जोड़ी छोड़ नहीं रही है। आप समझ गये होंगे। यह जोड़ी है कांग्रेस के […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More