बिम्सटेक यंग प्रोफेशनल्स एक्सचेंज प्रोग्राम में जुटे युवा इनोवेटर्स और डेवलपर्स

WhatsApp Image 2026 03 17 at 3.09.04 PM

     शाश्वत तिवारी

मुंबई। विदेश मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर मुंबई और पुणे में पहले बिम्सटेक यंग प्रोफेशनल्स एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसमें बिम्सटेक देशों के 30 युवा इनोवेटर्स, डेवलपर्स और उद्यमियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना था। इस दौरान प्रतिभागियों ने कई प्रमुख संस्थानों का दौरा किया, जिनमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी, भारत डायमंड बोर्स, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, इंफोसिस, सिम्बायोसिस आदि शामिल हैं। इससे प्रतिभागियों को उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ बातचीत करने और भारत में इनोवेशन और आर्थिक विकास को गति देने वाले प्रमुख संस्थानों के कामकाज को समझने का अवसर मिला।

ये भी पढ़ें

जयशंकर की ईयू के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात, व्यापार एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा इस कार्यक्रम की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान की थी। यह बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के युवाओं के बीच जुड़ाव को मज़बूत करने की भारत की प्रतिबद्धता का एक हिस्सा था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, सहयोग को मज़बूत करना और भारत के तेजी से बढ़ते इनोवेशन, स्टार्ट-अप, ज्ञान, अनुसंधान और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम से प्रतिभागियों को परिचित कराना था।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्य के जीवंत ज्ञान, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के लिए एक मंच के रूप में इसकी क्षमता पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें

LPG eKYC पर सरकार का बड़ा अपडेट: हर ग्राहक के लिए नहीं है जरूरी, जानिए पूरी सच्चाई

 

भारत अपनी नेबरहुड फर्स्ट यानी पड़ोसी प्रथम और एक्ट ईस्ट यानी पूर्व की ओर देखो जैसी नीतियों की भावना के अनुरूप, युवा पेशेवरों, उद्यमियों और इनोवेटर्स के लिए ऐसे मंच बनाने को महत्वपूर्ण मानता है, जहां वे आपस में बातचीत कर सकें, एक-दूसरे से सीख सकें और दीर्घकालिक साझेदारियां बना सकें। यह पहल क्षेत्रीय संबंधों को मज़बूत करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और बिम्सटेक क्षेत्र के उभरते नेताओं के बीच स्थायी नेटवर्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

 

Spread the love

homeslider International

पाकिस्तान: गुरुद्वारे में सिख दंपति की हत्या, मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल

Pakistan Gurudwara incident : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुरुद्वारे के अंदर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मर्दान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई, जो पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। स्थानीय पुलिस […]

Spread the love
Read More
Donald Trump Iran Deal
International

ईरान नीति पर ट्रंप का यू-टर्न, बातचीत के साथ सैन्य विकल्प का भी किया जिक्र

Donald Trump Iran Deal : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आ गए हैं। ईरान के साथ तनाव कम करने और संघर्ष को समाप्त करने के लिए प्रस्तावित समझौते पर ट्रंप ने नया बयान देकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई […]

Spread the love
Read More
G7 Summit 2026
homeslider International

G7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा संदेश, विकास का पैमाना सिर्फ GDP नहीं

G7 Summit 2026 : फ्रांस के इवियन शहर में आयोजित G7 Summit 2026 में PM नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के सामने आर्थिक विकास को लेकर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज दुनिया को विकास की परिभाषा बदलने की जरूरत है। केवल GDP और व्यापारिक आंकड़ों को विकास का […]

Spread the love
Read More