भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस खाई में गिरी, सात की मौत, सात घायल

WhatsApp Image 2026 03 15 at 9.14.52 PM
  • घायलों में सातों नागरिक भारतीय

      उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल। मनोकामना देवी दर्शन से लौट रही एक भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जिसमे सात श्रद्धालुओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि सात लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचित करने के लिए नाम और पते की जानकारी जुटाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात मनोकामना देवी मंदिर से लौट रही एक माइक्रो बस गोरखा के शहीद लखन रूरल म्युनिसि पैलिटी-3 में सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गिर गई।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड में अब कांग्रेस के जमाने की नीतिगत अपंगता नहीं : यशपाल आर्य

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस ने बताया है कि माइक्रो बस, बागमती प्रोविंस 006 खा 8430 में 14 लोग सवार थे। 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस ने बताया है कि मरने वाले सभी भारतीय हैं। ड्राइवर और सहचालक को छोड़कर, सभी भारतीय नागरिक मनोकामना मंदिर घूमने गए थे और लौटते समय उनका एक्सीडेंट हो गया, हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ. सुदीप केसी ने बताया कि पांच लोगों का इंटेंसिव केयर यूनिट में इलाज चल रहा है। इनमें से तीन की न्यूरोसर्जरी और दो की इंटेंसिव केयर यूनिट में सर्जरी हो रही है। घायलों में सात भारतीय और दो नेपाली हैं। मनोकामना दर्शन से लौट रहे 16 श्रद्धालु एक माइक्रोबस में सवार थे, जो सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गिर गई।

ये भी पढ़ें

जनता झूठ और भ्रम की राजनीति करने वालों को नकार रही : धामी

Spread the love

India-Sri Lanka Bharatanatyam Record
International

भारत-श्रीलंका साझा विरासत: IOT समुदाय के भव्य इवेंट व भरतनाट्यम ने रचा इतिहास

India-Sri Lanka Bharatanatyam Record :भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने अटूट सांस्कृतिक संबंधों और विकास की साझी यात्रा का एक अद्भुत नजारा राजधानी कोलंबो में देखने को मिला। यहां जहां एक ओर भारतीय मूल के तमिल (आईओटी) समुदाय की ‘अप-कंट्री एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी’ (यूईडीएस) ने भव्य समारोह के साथ अपनी सफलता के 20 गौरवशाली […]

Spread the love
Read More
Trump birthday Iran deal
homeslider International

ट्रंप के जन्मदिन पर नहीं हुई डील: ईरान ने आधी रात बाद क्यों किया फैसला?

Trump birthday Iran deal : अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कई बार घटनाएं सिर्फ समझौतों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनके पीछे भावनाएं, प्रतीक और संदेश भी छिपे होते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला अमेरिका और ईरान के बीच हुए हालिया शांति समझौते में देखने को मिला, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। […]

Spread the love
Read More
Britain Social Media Ban
homeslider International

ब्रिटेन का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

Britain Social Media Ban : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। सरकार का मानना है कि यह कदम बच्चों को […]

Spread the love
Read More