Noida फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल टीम ने 250 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला

5291654 noida factory fire 354290036

  Noida में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के समय फैक्ट्री के अंदर करीब 250 कर्मचारी मौजूद थे। दमकल विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई कर्मचारी धुएं के कारण बेहोश हो गए, जबकि कुछ लोग भगदड़ के दौरान मामूली रूप से घायल हो गए। कुल मिलाकर करीब 30 कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग बुझाने के लिए लगभग 30 फायर टेंडर की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

शिवम दुबे ने पिता को पहनाया वर्ल्ड कप जीत का मेडल

खामेनेई का अंतिम संस्कार: शोक आमंत्रण में छिपा है बड़ा सियासी संदेश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में बिजली मीटर बनाने का काम 24 घंटे चलता है। हादसे के समय भी कई कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों और हाइड्रॉलिक लिफ्ट की मदद से कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बाद में जब उन्हें पता चला कि उनके परिजन सुरक्षित हैं तो उन्होंने राहत की सांस ली।

फिलहाल प्रशासन ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और फायर एनओसी से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Crime News Uttar Pradesh

तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार

फरार भतीजी दिव्या अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या में हंसनगर पुलिया तिकुनिया के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow:  सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चबूतरा […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

श्री काशी विश्वनाथ धाम में जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार

अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ पद्मश्री हस्तियों की मौजूदगी में प्रदर्शनी का उद्घाटन Varanasi: धर्म, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की प्राचीन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर स्थित ललिता घाट पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय चित्रकला एवं छायाचित्र कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। गंगा महासभा एवं ललित कला अकादमी के संयुक्त […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More