शहीद की मूर्ति शीघ्र स्थापित हो जाएगी, उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने दिया आश्वासन,धरना समाप्त

  • कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाए जाने के खिलाफ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नौतनवां तहसील में किया धरना-प्रदर्शन
  • पीएनसी कंपनी है पूरी तरह दोषी- विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति को तोड़े जाने और अभी तक सम्मान सहित स्थापित न किए जाने के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आज नौतनवां तहसील परिसर में एक बड़ा प्रदर्शन किया और धरना भी दिया। धरने की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख अबरार इराकी ने किया तथा सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष गंगाजल चौरसिया द्वारा किया गया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि 26 जुलाई 1999 को भारत पाकिस्तान के प्रतिष्ठित युद्ध में कारगिल में शहीद नौतनवां के सपूत पूरन बहादुर थापा की मूर्ति नगर के दक्षिणी बाईपास छपवा पर लगी थी जिसे गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग 24 का चौड़ीकरण करने वाली निर्माण एजेंसी पीएनसी द्वारा तोड़कर फेंक दिया गया था जिसे अभी तक कही सार्वजनिक स्थान पर स्थापित नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में लू का अलर्ट

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदामोहन उपाध्याय ने कहा कि 1999 में सबसे पहले शहीद के घर बैरिहवा में स्व हर्षवर्धन जी के साथ कांग्रेस के लोग ही पहुंचे थे और शहीद के परिजनों को यथासंभव आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई गई थी। शहीद के साथ कांग्रेस का लगाव है इसलिए पार्टी मूर्ति के स्थापना तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। धरने के मध्य ही उप जिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार अपने सहयोगियों के साथ आए और धरना स्थल से ही घोषणा किया कि शहीद के मूर्ति की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया गया है संभव है आज या कल तक शहीद की मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

 

उन्होंने जिलाध्यक्ष ओर सभी कांग्रेस जनों से धरना समाप्त करने की अपील की। तत्पश्चात धरना समाप्त किया गया। धरना और प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव जयंत्री मौर्य,जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह,जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला, अल्पसंख्यक अध्यक्ष नेहाल इराकी,प्रधान मोहम्मद वहाब,किसान कांग्रेस महासचिव राकेश त्रिपाठी, महासचिव जय प्रकाश शाही,दिग्विजय पटेल,कुंज बिहारी निषाद,केसी पांडे,श्रमिक जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सहानी, हरीराम मौर्य, नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध, डेबा यादव और भोला सर्राफ, दिलीप कुमार, इंद्रेश चौधरी, रामरतन प्रजापति,जिला सचिव गण लालू यादव, राम प्रताप सिंह, छोटन प्रसाद गुप्ता,श्याम करण पासवान, राजन प्रजापति एडवोकेट, इसरार, प्रमोद दुबे, रफीउल्ला खान, श्रवण गौतम, ओम प्रकाश, इंद्रेश चौधरी, इंद्रेश मौर्य, मात्रिका यादव, पिंटू श्रीवास्तव,कैलाश चौहान, गुड्डू यादव, रामसेवक गौतम, गजेन्द्र जायसवाल, सिब्बू मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना एवं प्रदर्शन में भाग लिया।

ये भी पढ़ें

ट्रंप के बयान पर भड़का ईरान, बोला-अमेरिका नहीं, हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग

Uttar Pradesh

नौतनवां ट्रिपल डेथ केश में बड़ा खुलासा

नौतनवां पुलिस ने एसएसबी महिला जवान को गिरफ्तार कर भेजा जेल        उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज!नौतनवां कस्बे के गांधीनगर वार्ड में रविवार को घटी दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक युवक ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी और फिर […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर बवाल, मौलाना के खिलाफ 83 थानों में FIR

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मां को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मौलाना अब्दुल्ला सलीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले को लेकर प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार अब […]

Read More
Uttar Pradesh

यूपी में मदरसों को राज्य विश्वविद्यालयों से जोड़ने की तैयारी, कानून में होगा संशोधन

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के मदरसों को मुख्यधारा की उच्च शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार की योजना है कि मदरसों को राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध किया जाए, जिससे वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त डिग्री मिल सके। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए,उत्तर प्रदेश […]

Read More