सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाएगा झूलेलाल महोत्सव

  • महोत्सव की तैयारियों को लेकर चेट्टी चंद मेला कमेटी की बैठक

लखनऊ। भगवान झूलेलाल जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों पर चेट्टी चंद मेला कमेटी के कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 9 मार्च से भगवान झूलेलाल महोत्सव के आयोजन शुरू हो जाएंगे। इसके तहत 9 मार्च को शिव शान्ति आश्रम में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सखी बाबा भजन मंडली द्वारा कीर्तन भजन पेश किए जाएंगे। इसी क्रम में 11 मार्च को भंडारे का आयोजन होगा। लाजपत नगर में 5 बजे से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होना निश्चित हुए है।

चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी ने बताया कि 12 मार्च को गोदड़ी वाला धाम और 12 मार्च को ही एसएसडी धाम में सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इसी क्रम में 13 मार्च को अलीगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का आयोजन होना है। 14 मार्च को शुभम सिटी में सोनू भगत भगवान झूलेलाल जी के गीत गायेंगे उसके बाद भंडारे का आयोजन इस उपरांत 15 मार्च को रायबरेली रोड पर सिन्धी पंचायत के द्वारा ( सुनील सत्संगी पवन & पार्टी )झूलेलाल के गीत गाएगी कार्यक्रम पश्चात भंडारे का आयोजन होगा। 16 मार्च को सिंधु भवन ब्लांड स्वायर मवईया में भव्य आयोजन भंडारा सम्पन्न होगा 17 मार्च झूले लाल मंदिर राजाजी पुरम में भव्य आरती भंडारा होगा।  18 मार्च को सिंधु नगर सिन्धी पंचायत ( बालक मंडली) कटनी मध्य प्रदेश द्वारा भगवान झूलेलाल के गीत संगीत भव्य आरती व विशाल भंडारा सम्पन्न होगा 19 को इंद्रा नगर कन्वेंशन सेंटर में सांस्कृतिक उत्सव ,( विशाल खट्टर) द्वारा विशाल आयोजन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला से भक्तिमय होगा उसके पश्चात भंडारे का आयोजन सम्पन्न होगा 20 मार्च को हरिओम मंदिर में भगवान झूले लाल जी की सामूहिक पूजा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

संत एकनाथ षष्ठी आज: भक्ति, समानता और समाज सुधार के महान संत को नमन

लगातार चल रही बैठकों में इस आयोजन को भव्य बनाएं जाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। आज हुई कार्यकारिणी की बैठक में इंदिरानगर व कृष्णानगर से महिलाओं की स्कूटर रैली जो 20 मार्च को भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा में शामिल होगी। इसके अलावा गणेशगंज फतेहगंज सहित हज़रतगंज व अन्य बाजारों में फूलों की वर्षा की जाएगी। शोभा यात्रा में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में शोभा यात्रा पर फूलों की वर्षा के साथ 100 जगहों पर स्वागत द्वार लगाए जाएंगे 200 से जायदा स्थानों पर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Central UP homeslider

इंदिरा नगर में गेट को लेकर टकराव: नगर निगम कार्रवाई पर भड़के निवासी, नाबालिग से ताला तुड़वाने का आरोप

नया लुक संवाददाता लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित सेक्टर–25 में उस समय विवाद गहरा गया जब नगर निगम की टीम कॉलोनी के सुरक्षा गेट को हटाने के लिए मौके पर पहुंच गई। टीम द्वारा गेट का ताला तोड़ने की कोशिश किए जाने की खबर फैलते ही स्थानीय निवासियों में भारी रोष फैल गया […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे 1384 आवासीय भवन : DGP

पुलिस बल को मिलेगी बेहतर रहने की सुविधाएं, होली मिलन का हुआ आयोजन ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा है कि राज्य में पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों […]

Read More
Central UP

एमिटी ग्रीन सिटी में भव्य होली मिलन समारोह, विधायक योगेश शुक्ला ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर दी बधाई

विजय श्रीवास्तव लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एमिटी ग्रीन सिटी कॉलोनी में रविवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलोनी के महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम में बख्शी का तालाब क्षेत्र के विधायक योगेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में […]

Read More