सस्ते जूते का ऑफर: हजारों की भीड़ ने दुकान पर तोड़ा हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

untitled 2026 03 08t135655 1772958476

केरल के कोझिकोड जिले में एक अनोखा प्रचार अभियान भारी पड़ गया। यहां एक जूते की दुकान ने महंगे जूते मात्र 1 रुपये में देने का ऑफर दिया, जिसके बाद कई जिलों से लोग दुकान पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते दुकान के बाहर इतनी भीड़ जुट गई कि हालात बेकाबू हो गए और पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। दरअसल, दुकान मालिक ने विज्ञापन जारी कर कहा था कि पहले 100 ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में महंगे जूते दिए जाएंगे। यह ऑफर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद रविवार तड़के ही सैकड़ों लोग दुकान के बाहर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि देर रात करीब दो बजे से ही लोग लाइन लगाने लगे थे।

ये भी पढ़ें

कारगिल: शहीदों का यह सम्मान, कैसे सहेगा हिंदुस्तान, कोई भी देशभक्त यह सीन देखकर रो पड़ेगा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए और आसपास के इलाके में यातायात भी प्रभावित हो गया। पुलिस के मुताबिक दुकान की क्षमता से कहीं ज्यादा लोग वहां पहुंच गए थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। हैरानी की बात यह रही कि आसपास के जिलों के साथ-साथ दूर के इलाकों से भी लोग इस ऑफर का फायदा उठाने पहुंचे। वायनाड से आए एक युवक ने बताया कि वह रात करीब ढाई बजे ही दुकान पर पहुंच गया था, लेकिन तब भी वहां भारी भीड़ मौजूद थी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस ने माहौल बिगाड़ने और अव्यवस्था फैलाने के आरोप में दुकान मालिक को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें

UPWJU की जीत, अखिल तिवारी का अर्धशतक और सुधीर की गेंदबाजी ने मचाया धमाल

Spread the love

homeslider National Politics

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पर फिलहाल विराम, मॉनसून सत्र में नहीं होगा पेश; JPC का कार्यकाल बढ़ा

Parliament News : संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक देश, एक चुनाव) से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब यह विधेयक मौजूदा मानसून सत्र में पेश नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही इस बिल की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति […]

Spread the love
Read More
Education National

संसद सत्र में बढ़ी सियासी गर्मी, सरकार ने राज्यसभा में पेश किया परीक्षा सुधार बिल

  Paper Leak Bill 2026 : संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को राजनीतिक हलचल तेज रही। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) […]

Spread the love
Read More
Rat's theft caught on CCTV
National

10 लाख के हीरे और सोने के गहने ‘चुरा’ ले गया चूहा! CCTV में कैद हुई हैरान कर देने वाली घटना

Rat’s theft caught on CCTV : कर्नाटक के तुमकुरु जिले से एक ऐसी अनोखी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक सभी को हैरान कर दिया। एक ज्वेलरी शॉप से रातोंरात करीब 10 लाख रुपये मूल्य के हीरे और सोने के आभूषण गायब हो गए। शुरुआत में दुकान मालिक को शक […]

Spread the love
Read More