अहमदाबाद मुकाबला: संजू-अभिषेक या एलन-सीफर्ट, कौन होगा बड़ा खलनायक?

befunky collage 2026 03 08t142249 1772960043

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज आईसीसी T20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। करीब एक महीने तक चले इस बड़े टूर्नामेंट के बाद अब वह घड़ी आ गई है जब दुनिया को नया चैंपियन मिलने वाला है। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब खिताब जीतने से बस एक कदम दूर हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए यह मैच बेहद रोमांचक होने वाला है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अब केवल दो ही टीमें खिताब की दौड़ में बची हैं। दोनों टीमों ने अपनी रणनीति पूरी तरह तैयार कर ली है और अब मैदान पर असली परीक्षा होगी।

कितने बजे शुरू होगा मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
टॉस का समय: शाम 6:30 बजे
मैच की शुरुआत: शाम 7:00 बजे
अगर मुकाबला पूरे 40 ओवर तक चलता है तो मैच करीब रात 10:30 बजे तक खत्म हो सकता है। इसके बाद विजेता टीम को ट्रॉफी दी जाएगी और फाइनल के बाद का कार्यक्रम देर रात तक चल सकता है।

ये भी पढ़ें

अहमदाबाद में भारतीय टीम ने बदला होटल, फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला

आज है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कहां देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच LIVE

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं अगर आप मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसे जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच देखा जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना जरूरी है।

न्यूजीलैंड की संभावित टीम

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

भारत की संभावित टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

READ MORE

Spread the love

Colombo
Sports

IND vs SL Day 2: ध्रुव जुरेल के शतक से भारत ने कसा शिकंजा, 503 रन पर पारी घोषित

Colombo: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भारत ने पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण ध्रुव जुरेल का शानदार शतक […]

Spread the love
Read More
Sports

दो शतक के पीछे छिपा पडिक्कल का ‘बैकफुट फॉर्मूला’, स्पिनरों की बढ़ी टेंशन

देवदत्त पडिक्कल का बैकफुट अटैक Padikkal vs Spinners: श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक लगाकर देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। हालांकि उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात सिर्फ शतक या रन नहीं, बल्कि स्पिनरों के खिलाफ अपनाई गई उनकी शानदार तकनीक है। श्रीलंका की स्पिन मददगार परिस्थितियों […]

Spread the love
Read More
Sports Uttar Pradesh

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास Mitchell Starc record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में शुरू हो गया है। मैच का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 18 विकेट गिरे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल […]

Spread the love
Read More