जल महोत्सव अभियान के तहत हजारों ग्राम पंचायतों को सौंपी जाएगी जलापूर्ति की कमान

Untitled 3 copy 6
  • 8-22 मार्च तक प्रदेश के 22,000 गांवों में मनाया जाएगा जल महोत्सव
  • जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को गोसाईगंज स्थित हुसैनाबाद दुल्हापुर ग्राम पंचायत से करेंगे शुरूआत

लखनऊ। प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने की मुहिम में योगी सरकार एक नया अध्याय लिखने जा रही है। रविवार 8 मार्च से 22 मार्च तक प्रदेश के 100 प्रतिशत पाइप्ड वॉटर सप्लाई वाले गांवों में जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरूआत रविवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह राजधानी के गोसाईगंज स्थित हुसैनाबाद दुल्हापुर ग्राम पंचायत से करेंगे। इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ग्राम पंचायत में जलापूर्ति की पूरी जिम्मेदारी ग्रामवासियों को सौंपेंगे। जल अर्पण गांव बनने के बाद गांव में पानी आपूर्ति की पूरी व्यवस्था ग्रामीण खुद संभालेंगे। जिसका नेतृत्व ग्राम प्रधान करेंगे। रविवार को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा विशिष्ट अतिथि मोहनलालगंज के विधायक अमरेश कुमार और अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें

जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई: अखिलेश यादव

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

उत्तर प्रदेश में 22,000 से अधिक गांव हर घर जल घोषित

8 मार्च से 22 मार्च तक चलने वाले जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के लगभग 22,000 से अधिक गांवों में किया जाएगा। इन गांवों में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन 100 प्रतिशत घरों में जलापूर्ति कर रहा है। प्रदेश के जिन गांवों में 100 प्रतिशत जलापूर्ति कराने का काम पूरा कर लिया गया है। अब उन गांवों की ग्राम पंचायतों के हाथों में पूरी व्यवस्था देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

10 साल तक कार्यदायी संस्था की होगी रखरखाव की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में चल रही जल जीवन मिशन योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका दीर्घकालिक और टिकाऊ मॉडल है। पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी संभालने वाली कार्यदायी एजेंसी अगले 10 वर्षों तक संचालन, रखरखाव और गुणवत्ता की सतत निगरानी करेगी। इससे ग्रामीणों को बिना रुकावट, मानक के अनुरूप नल से शुद्ध जल उपलब्ध होता रहेगा।

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में उधारी मांगने पर सीमेंट कारोबारी पर हमला, रॉड से पीटकर किया लहूलुहान

जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज, घायल अस्पताल में भर्ती। ए अहमद सौदागर Lucknow: पारा थाना क्षेत्र में सीमेंट सरिया दुकानदार को उधारी रकम मांगना भारी पड़ गया। उधारी मांगने पहुंचे दुकानदार नसरुद्दीन को दबंग पिंटू शर्मा ने साथियों के साथ मिलकर लोहे की राड से ताबड़तोड़ वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना मिलते […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

उरई: पुलिस पर हमले के मामले में पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, 26,500 रुपये जुर्माना

मेडिकल स्टोर संचालक के अपहरण मामले में भी चल रही थी सजा कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर सुनाया फैसला देवेंद्र मिश्र Attack on Orai police: पुलिस टीम पर हमला करने के करीब 13 साल पुराने मामले में अदालत ने पांच दोषियों को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

महराजगंज में कांग्रेस पार्टी का वृहद संवाद सम्मेलन आयोजित

राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त जी का महराजगंज की धरती पर स्वागत उच्च शिक्षा से महरूम हैं महराजगंज जनपद – विधायक वीरेंद्र चौधरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला मुख्यालय के एक अतिथि गृह में जिला कार्य कारिणी/ नेता गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता साथियों का एक वृहद संवाद सम्मेलन जिलाध्यक्ष विजय सिंह […]

Read More