गोलगप्पा भारत के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है। इसका नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। खट्टे-मीठे पानी और मसालेदार आलू के साथ मिलने वाले करारे गोलगप्पों का स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। आमतौर पर लोग गोलगप्पे खाने के लिए बाजार या ठेले का रुख करते हैं, लेकिन कई बार बाहर का खाना साफ-सफाई के लिहाज से सुरक्षित नहीं होता। यही वजह है कि कई लोग घर पर गोलगप्पे बनाना चाहते हैं, लेकिन उनकी शिकायत रहती है कि घर पर बनाए गोलगप्पे बाजार जैसे करारे नहीं बनते।
दरअसल, गोलगप्पे को सही तरीके से बनाने के लिए आटे की तैयारी बेहद अहम होती है। अगर आटा सही तरीके से तैयार नहीं किया गया, तो गोलगप्पे फूलते नहीं हैं या फिर कुरकुरे नहीं बनते। इसलिए सबसे पहले आटे की सही रेसिपी जानना जरूरी है। घर पर गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले करीब आधा किलो गेहूं का आटा लें। इसके बाद इसमें लगभग 100 ग्राम सूजी मिलाएं। सूजी गोलगप्पों को करारा बनाने में अहम भूमिका निभाती है। इसके साथ ही इसमें थोड़ा सा बेकिंग पाउडर भी मिलाएं। ध्यान रहे कि कई लोग गलती से बेकिंग सोडा डाल देते हैं, जिससे गोलगप्पों का स्वाद और बनावट खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें
युवा रैपर और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह के हाथ होगी नेपाल की कमान
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
अब इस मिश्रण में धीरे-धीरे पानी डालते हुए सख्त आटा गूथ लें। आटा ज्यादा नरम नहीं होना चाहिए। आटा गूथने के बाद इसे लगभग आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें। इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें पतला बेल लें। कोशिश करें कि सभी पूरियां लगभग एक जैसी हों ताकि तलते समय अच्छी तरह फूल सकें।
ये भी पढ़ें
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और आंच को मीडियम रखें। तेज आंच पर तलने से गोलगप्पे जल सकते हैं। जब पूरियां तेल में डालते ही फूलने लगें, तो हल्के से दबाते हुए उन्हें सुनहरा होने तक तलें। तलने के बाद गोलगप्पों को तुरंत इस्तेमाल करने के बजाय कम से कम दो घंटे तक ठंडा होने दें। इससे उनमें अच्छा करारापन आ जाता है। इस तरह आप घर पर भी बाजार जैसे स्वादिष्ट और कुरकुरे गोलगप्पों का आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें
महिला सशक्तिकरण का जश्न ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और इसकी ऐतिहासिक महत्ता!
