UPSC Result : गूगल के स्टाफ इंजीनियर पीयूष कपूर ने बिना नौकरी छोड़े हासिल की 402वीं रैंक

Untitled 3 copy 3

UPSC Result : पीयूष कपूर ने UPSC सीएसई 2025 में 402वीं रैंक हासिल की।ये 10 वर्षों से अमेरिका (USA) में गूगल (Google) में ‘स्टाफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर’ के रूप में कार्यरत हैं। यह सफलता इस मिथक को तोड़ती है कि UPSC के लिए नौकरी छोड़ना या भारत में ही रहना अनिवार्य है। पीयूष ने बताया सफर में मेरे पिता अरुण कपूर एवं मां रुचि कपूर के साथ बड़े भाई  आयुष कपूर मेरी ताकत और प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्हीं के प्रोत्साहन की वजह से मैं आज इस मुकाम पर पहुँच पाया हूँ।

अमेरिका और भारत के बीच का संतुलन गूगल में एक सीनियर लीडरशिप रोल निभाते हुए समय निकालना एक बड़ी चुनौती थी। मैंने टाइम ज़ोन के अंतर को अपनी ताकत बनाया। जब भारत में रात होती, तब मैं शांत वातावरण में अपनी पढ़ाई करता और ऑफिस के बाद भारतीय समय के अनुसार ऑनलाइन मॉक टेस्ट देता था। मैंने अपनी पूरी तैयारी को एक ‘डेटा-ड्रिवन’ प्रोजेक्ट की तरह मैनेज किया।

ये भी पढ़ें

UPSC 2026 में अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, पांचवें प्रयास में हासिल की AIR-1

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

सिलिकॉन वैली से प्रशासन की ओर एक सफल ग्लोबल करियर के बाद भी मेरे मन में हमेशा देश के लिए कुछ करने की इच्छा थी। मेरा मानना है कि तकनीक और प्रशासन का मेल भारत के भविष्य के लिए क्रांतिकारी हो सकता है। 10 साल के कॉरपोरेट अनुभव ने मुझे दबाव में शांत रहना और जटिल समस्याओं का विश्लेषण करना सिखाया, जो परीक्षा के हर चरण में मेरे काम आया। मेरी यह यात्रा उन लाखों प्रोफेशनल्स और NRIS के लिए है जो अपनी नौकरी के साथ देश सेवा का सपना देखते हैं। यदि आपके पास स्पष्ट उद्देश्य, अनुशासन और परिवार का साथ है, तो आप दुनिया के किसी भी कोने में रहकर भारत की सबसे कठिन परीक्षा क्रैक कर सकते हैं। पीयूष कपूर, स्टाफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर, गूगल (USA) UPSC CSE 2025, रैंक 402।

Spread the love

The Vice-Chancellor's Chair
Education homeslider

कुलपति की कुर्सी: विश्वविद्यालय की मर्यादा या सत्ता की पसंद?

जब शिक्षा के सर्वोच्च पद पर योग्यता से अधिक निकटता की चर्चा होने लगे, तब सवाल केवल नियुक्ति का नहीं, विश्वविद्यालय की आत्मा और राष्ट्र के बौद्धिक भविष्य का होता है विश्वविद्यालय किसी सरकार का विभाग नहीं होता। वह राष्ट्र की बौद्धिक चेतना का वह परिसर है, जहाँ सत्ता से स्वतंत्र होकर ज्ञान प्रश्न करता […]

Spread the love
Read More
Barabanki
Education

प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में मनाया गया मीना दिवस

Barabanki: विकास खंड सिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में गुरुवार को मीना का जन्मदिन एवं मीना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को मीना मंच के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, समानता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवम् शर्मा ने कहा कि मीना मंच […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

बेलवाकाजी इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर समापन

स्काउट-गाइड से अनुशासन और एकता की सीख: हमीदुल्लाह खान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के बेलवाकाजी स्थित साधुशरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बुधवार को गरिमामय माहौल में समापन हो गया। समापन समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदुल्लाह खान मुख्य […]

Spread the love
Read More