UPSC 2026 में अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, पांचवें प्रयास में हासिल की AIR-1

anuj agnihotri 1772791517

नई दिल्ली।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल की है। उनके बाद राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और आकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे।आयोग के अनुसार इस साल कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए  चयनित किया गया है। इनमें इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और अन्य ग्रुप-A व ग्रुप-B सेंट्रल सर्विसेज शामिल हैं। UPSC ने यह परिणाम शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को घोषित किया।

त्रीकौन हैं अनुज अग्निहोत्री

अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के कोटा जिले के पास स्थित छोटे से शहर रावतभाटा के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई यहीं से हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए जोधपुर का रुख किया। अनुज ने AIIMS जोधपुर से MBBS की पढ़ाई पूरी की और इंटर्नशिप भी की। हालांकि मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के बजाय उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला किया। इससे पहले वह DANICS (Delhi, Andaman and Nicobar Islands Civil Service) में भी चयनित हो चुके थे, जो कि सेंट्रल सिविल सर्विसेज (ग्रुप-B) के अंतर्गत आती है।

ये भी पढ़ें

किसी एक देश के पास न होकर विभाजित हो चुका है शक्ति का केंद्रः डॉ. जयशंकर

 

पांचवें प्रयास में मिली सफलता

अनुज अग्निहोत्री ने पांचवें प्रयास में UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि उन्हें इस सफलता पर यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि “भगवान महान हैं। छह साल की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई। अपने पांचवें प्रयास में AIR-1 हासिल की। अनुज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए उनका धन्यवाद भी किया।

ये भी पढ़ें

किसी एक देश के पास न होकर विभाजित हो चुका है शक्ति का केंद्रः डॉ. जयशंकर

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

UPSC CSE 2026 के टॉप-10 उम्मीदवार

रैंक 1 – अनुज अग्निहोत्री
रैंक 2 – राजेश्वरी सुवे एम
रैंक 3 – आकांश ढुल
रैंक 4 – राघव झुनझुनवाला
रैंक 5 – इशान भटनागर
रैंक 6 – ज़िनिया अरोड़ा
रैंक 7 – एआर राजा मोहिद्दीन
रैंक 8 – पक्षाल सेक्रेटरी
रैंक 9 – आस्था जैन
रैंक 10 – उज्ज्वल प्रियांक

UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं, लेकिन अंतिम चयन कुछ सौ अभ्यर्थियों का ही होता है।

 

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More
India's Maritime Policy
homeslider International

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

शाश्वत तिवारी India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने […]

Spread the love
Read More
IAS Ujjwal Priyank Success Story
Bihar Education

मां के भरोसे और बेटे की मेहनत ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की AIR 10

IAS Ujjwal Priyank Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल लाखों युवा IAS और दूसरी प्रतिष्ठित सेवाओं में जाने का सपना देखते हैं, लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा अभ्यर्थियों को ही मिलती है। बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले […]

Spread the love
Read More