नेपाल प्रहरी के महानिरीक्षक दानबहादुर कार्की के “सुनहरे 100 दिन”

WhatsApp Image 2026 03 04 at 9.17.25 AM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल पुलिस के 33 वें महानिरीक्षक दान बहादुर कार्की ने अपने कार्यकाल के सुनहरे 100 दिनों की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक की है। उन्होंने 27 कार्तिक 2082 से संगठन का नेतृत्व संभालने के बाद जवाबदेही, पारदर्शिता, तकनीक-आधारित पुलिसिंग और नागरिक मैत्री सेवा को प्राथमिकता दी है। इन 100 दिनों में नीतिगत स्पष्टता, अनुशासन सुदृढ़ीकरण और वैज्ञानिक अपराध अनुसंधान प्रणाली को संस्थागत रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला पुलिस कार्यालयों के मासिक कार्य मूल्यांकन के लिए नई मार्गदर्शिका लागू की गई है। पुलिस कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन सहुलियत कर्जा प्रणाली शुरू की गई तथा राशन स्केल में असमानता दूर करते हुए नई सामग्री जोड़ी गई। सातों प्रदेशों में सुरक्षा गोष्ठियां आयोजित की गईं और “पुलिस प्रबंधन और परिचालन” विषय पर रणनीतिक सम्मेलन किया गया।

ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला: 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से 250 बम बरसाए, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के ठिकाने निशाने पर

प्रहरी प्रधान कार्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं एडवांस एनालिटिक्स सेल की स्थापना की गई। विभिन्न स्थानों पर सात नए पुलिस यूनिट और सेवा केंद्र भवनों का उद्घाटन हुआ तथा 12 नए कार्यालयों के लिए जमीन प्राप्त की गई। अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में जघन्य अपराधों में लगभग शत-प्रतिशत अनुसंधान सफलता का दावा किया गया है। 123 हत्या मामलों में 188 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। 475 दुष्कर्म मामलों में 445 आरोपियों को कानून के दायरे में लाया गया। 5781 फरार अपराधियों को पकड़कर 60 वर्ष की कैद और 38 करोड़ 36 लाख से अधिक जुर्माना वसूली प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में हजारों किलो गांजा, चरस, हेरोइन सहित अन्य प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए। 255 अवैध हथियार जब्त किए गए और चार हजार से अधिक लापता लोगों को उनके परिवारों से मिलाया गया। सामुदायिक पुलिस साझेदारी के तहत 27 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 12 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए। 456 सीसीटीवी कैमरे देशभर में लगाए गए और ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन सेवाएं शुरू की गईं।

संगठन में पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू की गई तथा शहीद पुलिस परिवारों से नियमित मुलाकात की परंपरा शुरू की गई। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जरूरतमंद समुदायों को राहत सामग्री वितरित की गई और शिक्षा के लिए अक्षय कोष की स्थापना की गई। महानिरीक्षक कार्की ने आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा योजना भी तैयार की है। कार्तिक 27 से फागुन 8 तक के इन 100 दिनों को संगठनात्मक सुधार, सुशासन और परिणाममुखी कार्यशैली की मजबूत शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Spread the love

RBI
Business homeslider

RBI का बड़ा एक्शन: मुंबई के इस सहकारी बैंक पर छह महीने की प्रतिबंध

RBI भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों के हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई स्थित मोगावीरा सहकारी बैंक पर कड़ा कदम उठाया है। बैंक की वित्तीय स्थिति में लगातार गिरावट और नियामकीय चिंताओं को देखते हुए RBI ने उस पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। ये पाबंदियां 12 जून से लागू हो चुकी […]

Spread the love
Read More
Nepalese royal massacre
International

नेपाल राज दरबार हत्या काण्ड की दोबारा जांच होगी?

जांच को लेकर गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने दिया बड़ा संकेत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepalese royal massacre : नेपाल की राजनीति में एक बार फिर गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने दूसरी बार पदभार संभालने के बाद एक  जून 2001 को ऐतिहासिक नेपाल शाही दरबार हत्या काण्ड की जांच को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि […]

Spread the love
Read More
Electric shock
Delhi homeslider National

दिल्लीवासियों को बड़ा झटका! बढ़ गया बिजली का खर्च, जुलाई से आएंगे भारी बिल

Electric shock दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा बिल चुकाने के लिए तैयार रहना होगा। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने बिजली वितरण कंपनियों को फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राजधानी के लाखों उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी होना […]

Spread the love
Read More