ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला: 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से 250 बम बरसाए, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के ठिकाने निशाने पर

Untitled 4 copy 2
  • ईरान तेहरान में सैन्य ठिकानों पर भीषण एयरस्ट्राइक, इंटेलीजेंस और साइबर यूनिट पर भी हमले का दावा,
  • लेबनान में हिजबुल्लाह पर कार्रवाई तेज

ईरान मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध छठे दिन और भी भयावह हो गया है। देर रात इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। बताया जा रहा है कि इन हमलों में 100 से अधिक लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया और करीब 250 बम गिराए गए।  इजरायली सेना के अनुसार, यह हमला बेहद सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया, जिसमें पूर्वी तेहरान स्थित एक बड़े सैन्य कंपाउंड को निशाना बनाया गया। यह कंपाउंड ईरान की शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़ा बताया जा रहा है।

तेहरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का मुख्यालय निशाने पर

इजरायल का दावा है कि पूर्वी तेहरान में मौजूद जिस सैन्य परिसर को निशाना बनाया गया, वहां ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ-साथ कई सुरक्षा एजेंसियों के मुख्यालय भी मौजूद थे। हमले के दौरान ईरान के इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर, आंतरिक सुरक्षा बल और साइबर वॉर यूनिट को भी निशाना बनाया गया। हमले के बाद तेहरान के कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं और कुछ स्थानों पर आग लगने की खबरें सामने आई हैं।

300 डिफेंस सिस्टम और बैलिस्टिक मिसाइल नष्ट करने का दावा

इजरायली सेना का कहना है कि अब तक की कार्रवाई में उसने करीब 300 डिफेंस सिस्टम और बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ़्रिन ने बताया कि इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने पूर्वी तेहरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक बड़े सैन्य परिसर को निशाना बनाया। साथ ही इजरायल ने दावा किया है कि हमलों के दौरान ईरान के परमाणु संयंत्रों के अंदर मौजूद कुछ महत्वपूर्ण साइट्स को भी निशाना बनाया गया है।

लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भी कार्रवाई

उधर, लेबनान में भी इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। राजधानी बेरूत, टायर और दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में हवाई हमले किए गए हैं। दक्षिणी लेबनान के सीमा से सटे क्षेत्रों में इजरायली सेना के जवानों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, लेबनान में अब तक करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Mumbai
homeslider Maharastra

दही हांडी के जश्न में हादसे, पुणे में महिला की मौत; मुंबई में 22 गोविंदा घायल

Mumbai: महाराष्ट्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी उत्सव पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह गोविंदा पथकों ने मानव पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ने की परंपरा निभाई। हालांकि, इस दौरान हुए अलग-अलग हादसों ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुणे में एक अस्थायी लोहे का ढांचा गिरने से […]

Read More
Washington
International

अमेरिकी फ्लाइट में भड़का यात्री, सहयात्री पर कर दिया हमला

Washington: अमेरिका में अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने अचानक हिंसक व्यवहार करना शुरू कर दिया। डलास-फोर्ट वर्थ से नेवार्क जा रही उड़ान में युवक ने कथित तौर पर अपने पास बैठे यात्री पर हमला किया और उसकी गर्दन पकड़ ली। हालात बिगड़ने पर फ्लाइट के […]

Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

Bigg Boss 20 की संभावित कंटेस्टेंट लिस्ट चर्चा में, मैरी कॉम और माही विज समेत 18 नाम

Mumbai: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 20 को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। शो के नए सीजन में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे, इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच कंटेस्टेंट्स की एक संभावित सूची सामने आई है, जिसमें टीवी […]

Read More