महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

WhatsApp Image 2026 03 03 at 4.38.06 PM

महराजगंज । महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश और सनसनी का माहौल है। मिली खबर के मुताबिक, देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि सुमित्रा ने पहले पति पर हमला किया और फिर कमरे में आग लगा दी। आग लगाने के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया और आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। कुछ ही देर में घर से धुआं उठता देख ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर का दृश्य देख हर कोई स्तब्ध रह गया। कमरे के भीतर रामपति मृत अवस्था में मिले। ग्रामीणों का कहना है कि दंपति के बीच पहले भी विवाद होते रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी महिला द्वारा पति पर हमला किए जाने की घटना सामने आई थी, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था। इस बार विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश में पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को कारण माना जा रहा है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह घटना एक बार फिर पारिवारिक विवादों के खतरनाक परिणामों की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है।

Spread the love

Crime News

प्रदेश की जेलों में थम नहीं रही आत्महत्या की घटनाएं

बेडशीट से फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटका मिला युवा बंदी सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध मौत, 21 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या पॉक्सो के आरोपी बंदी का शव बैरक के पीछे पेड़ पर संदिग्ध हालत में मिला Lucknow : कारागार मुख्यालय केवतामन प्रयासों के बाद भी प्रदेश की जेलों में […]

Spread the love
Read More
Crime News

देवरिया में 1.39 कुंतल गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

यूपी STF नें 50 लाख की कीमत का माल किया बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवरिया से 1.39 कुंतल गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

STF को मिली बड़ी सफलता Lucknow : यूपी STF ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया। STF की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर […]

Spread the love
Read More