देहरादून में युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का प्रयास

CRIME NayaLook

देहरादून। राजधानी के क्लेमेनटाउन में हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और उस पर हमले का प्रयास किया। असफल होने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद परंपरा के अनुसार वह कुछ दिनों के लिए मायके आई हुई थी। रात करीब आठ बजे आरोपी अमजद अचानक उनके घर पहुंच गया। उसके हाथ में तेज धार वाला हथियार था। उसने घर पर पत्थरबाजी की और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। परिवार वाले डर के मारे घर के अंदर छिप गए।

अमजद ने युवती पर तेजाब फेंककर उसकी जान लेने की धमकी दी। साथ ही उसके पति को भी काटने की चेतावनी दी। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि अमजद पिछले काफी समय से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। वह जबरन शादी का दबाव बनाता रहा। करीब डेढ़ साल पहले भी परिवार ने उसके खिलाफ शिकायत की थी, तब अमजद ने माफी मांगी और दोबारा परेशान न करने का वादा किया था।

हालांकि, शादी के दिन भी अमजद के एक साथी ने डीजे बंद करवाने की कोशिश की। शादी के बाद से अमजद फर्जी ऐप से युवती के पति को फोन कर धमकियां दे रहा है। वह युवती से कह रहा है कि पति को छोड़ दे, वरना उसे काट डालेगा। इससे पूरा परिवार दहशत में जी रहा है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अमजद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना एक बार फिर स्टॉकिंग और जुनूनी प्रेम के खतरनाक परिणामों की याद दिलाती है।

 

Spread the love

Amethi
Crime News Uttar Pradesh

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Amethi : जिले के पूरे लदई दुबे गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के एक कमरे में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 08 08 at 9.21.41 PM
Crime News International

सोनौली सीमा पर कस्टम और एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी

नेपाल से भारत आ रही मिनी ट्रक से 13,620 किलो नीयारा जब्त चालक और खलासी गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में कस्टम विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नेपाल से भारत आ रहे एक मिनी ट्रक से लगभग 13,620 […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More