होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

5273147 23092025 diversion24057542191752510

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

यातायात पुलिस के अनुसार, कैसरबाग अशोक लाट चौराहा से नजीराबाद चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इस मार्ग के वाहन लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डा होकर संचालित किए जाएंगे। छतरी वाला चौराहा (सकरी सेंटर) से नजीराबाद की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। ऐसे वाहन पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या श्रीराम रोड के रास्ते जाएंगे।

गुइन रोड चौराहा से नजीराबाद की दिशा में जाने वाले वाहनों को पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग बस अड्डा की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं, ख्यालिगंज तिराहा से नजीराबाद जाने वाला यातायात कैसरबाग बस अड्डा, गुइन रोड या अशोक लाट चौराहा से होकर निकलेगा। श्रीराम रोड तिराहा (कोनेश्वर चौराहा) से चौक की ओर आवागमन बंद रहेगा और वाहन घंटाघर तथा रूमी गेट मार्ग से गुजरेंगे।

चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहे की दिशा में भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस रूट के वाहन रूमी गेट और घंटाघर के रास्ते संचालित होंगे।

जरूरी सेवाओं को विशेष छूट दी गई है। जुलूस के दौरान किसी भी चिकित्सकीय आपात स्थिति में एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहन पुलिस की अनुमति से प्रतिबंधित मार्गों से गुजर सकेंगे। सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 जारी किया गया है।

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More