ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

befunky collage 2026 03 03t114932 1772518783

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे।

पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, कोलकाता में खेला जाएगा, जहां South Africa national cricket team और New Zealand national cricket team आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में ऑन-फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ संभालेंगे। थर्ड अंपायर के रूप में नितिन मेनन और फोर्थ अंपायर रॉड टकर रहेंगे, जबकि मैच रेफरी की भूमिका जवागल श्रीनाथ निभाएंगे।

दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को Wankhede Stadium, मुंबई में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच में India national cricket team और England cricket team आमने-सामने होंगी। मुकाबले में क्रिस गैफनी और अल्लाउद्दीन पलेकर ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। थर्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और फोर्थ अंपायर पॉल रिफेल रहेंगे, जबकि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को बनाया गया है।

ICC ने नॉकआउट मैचों के लिए अपने एलीट पैनल के अनुभवी अधिकारियों को चुना है ताकि मुकाबले निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सकें। सेमीफाइनल में हर फैसला बेहद अहम होगा और यही तय करेगा कि फाइनल में कौन सी दो टीमें जगह बनाएंगी।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

Sonam Wangchuk : पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न […]

Spread the love
Read More