विदाई मैच में एलिसा हीली का तूफानी शतक, यादगार अंदाज में कहा अलविदा

befunky collage 2026 03 01t120857 1772347156

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली  ने अपने वनडे करियर को शानदार अंदाज में अलविदा कहते हुए क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया। भारत के खिलाफ होबार्ट के Bellerive Oval मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया और अपने अंतिम ODI मैच को ऐतिहासिक बना दिया। मैच की शुरुआत से ही हीली आक्रामक अंदाज में नजर आईं।

उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए तेजी से रन बटोरे और मात्र 79 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। उनकी इस पारी में शानदार चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली। हीली ने कुल 98 गेंदों पर 158 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 160 से अधिक रहा, जो उनके आक्रामक खेल का प्रमाण है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस निर्णय को गलत साबित कर दिया। मैदान पर उतरते ही भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया, जिसने इस मुकाबले को भावनात्मक बना दिया।

ये भी पढ़ें

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें देखें

हीली की तेज पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 31 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। यह उनके ODI करियर का आठवां शतक रहा और भारत के खिलाफ चौथा। खास बात यह रही कि वह अपने अंतिम वनडे में शतक लगाने वाली दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं। जनवरी में ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज को उन्होंने अपने करियर का अंतिम अध्याय बताया था। साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली हीली ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेलीं और महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई। अब पर्थ में होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला होगा। फैंस को उम्मीद है कि वह वहां भी इसी तरह दमदार प्रदर्शन कर अपने शानदार सफर का समापन करेंगी।

ये भी पढ़ें

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

Spread the love

Politics Sports Uttar Pradesh

हम खिलाड़ियों को दे रहे विश्वस्तरीय सुविधाएं : मौर्य

युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा ही विकसित भारत की नई पहचान बनेगी KD Singh Babu Stadium : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल […]

Spread the love
Read More
The Hundred 2026
Sports

मैच के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की ‘प्यार की झप्पी’ ने जीता दिल

The Hundred 2026 :  भारत और पाकिस्तान की खिलाड़ियों के बीच खेल भावना की शानदार मिसाल देखने को मिली। सदर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स के मुकाबले के बाद भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे को गले लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात का […]

Spread the love
Read More
Preeti Pawar
Sports Uttar Pradesh

भारत की प्रीती पवार का कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्डन पंच, कनाडा की खिलाड़ी को दी मात

गोल्ड से बढ़ा भारत का आत्मविश्वास Preeti Pawar Gold Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 23 मेडल जीत चुका है। 1 अगस्त के मैच शेड्यूल को देखें तो आज बॉक्सिंग में भारतीय बॉक्सर्स को कई गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद है।  कॉमनवेल्थ गेम्स में 31 जुलाई तक भारत कुल 23 मेडल जीत चुका […]

Spread the love
Read More