आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

WhatsApp Image 2026 03 01 at 1.07.45 PM
  • 14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद
  • किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी लखनऊ के सभी 54 थाना क्षेत्र के कुल 3800 होलिका दहन स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किए जाएंगे, ताकि होली खेलने के दौरान कोई किसी तरह का हुड़दंग या खुराफात न कर सके। रंग के दौरान शांतिभंग का प्रयास करने वालों से निपटने के लिए राजधानी की पुलिस को सतर्क तो किया ही गया है साथ ही पीएसी की 14 कंपनी को तैनात किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

तनाव और डर से निजात पाने के लिए बाबा रामदेव ने बताए लाभकारी योगासन

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।

ये भी पढ़ें

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

 

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के मुताबिक राजधानी लखनऊ में कुल 3800 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।  इन स्थानों पर सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीआरवी तैनात पुलिसकर्मी हर समय मुस्तैद रहेंगे और हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं खुफिया तंत्र को भी अलर्ट किया गया है।

Entertainment Uttar Pradesh

‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा

छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा Chhathi Maiya : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘The One’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी में भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी, रहस्य और एडवेंचर का मिश्रण देखने […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More