विजय और संगीता का तलाक का फैसला, कोर्ट में पत्नी ने दायर की याचिका

untitled design 2026 02 27t170210 1772191939

लखनऊ। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुपरस्टार थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 27 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। यह कदम शादी के 27 साल बाद दोनों के अलग होने की दिशा में पहला औपचारिक कानूनी कदम माना जा रहा है। फिलहाल अभिनेता की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और कोर्ट में आगे की सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।

1999 में हुई थी शादी

थलापति विजय और संगीता सोरनालिंगम की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी। यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी, जिसके बाद चेन्नई में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया था। अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि से आने के बावजूद दोनों की जोड़ी लंबे समय तक इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती रही।

ये भी पढ़ें

दिल्ली से बड़ी खबर: JNU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दो बच्चों के माता-पिता हैं विजय और संगीता

शादी के बाद 26 अगस्त 2000 को कपल के घर बेटे जेसन संजय विजय का जन्म हुआ, जबकि साल 2005 में बेटी दिव्या साशा का जन्म हुआ। जेसन संजय अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक कदम रख चुके हैं, जबकि दिव्या साशा भी धीरे-धीरे लाइमलाइट में आ रही हैं।

कौन हैं संगीता सोरनालिंगम

संगीता श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई है। उन्होंने हमेशा फिल्मी चमक-दमक से दूर रहकर परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता दी। वे बहुत कम सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी ज्यादा सक्रिय नहीं रहतीं।

ये भी पढ़ें

जन्मदिवस विशेष: दंडीस्वामी पूज्य जीतेन्द्रानंद सरस्वती महाभाग

Spread the love

Entertainment

दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल थ्रिलर फिल्म ‘लिबरेशन’ की शूटिंग

New Delhi:  श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट अपनी आने वाली ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन की शूटिंग दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली-NCR में कर रहे हैं। अंग्रेजी भाषा में बन रही इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली-NCR के कई शानदार स्थानों पर की जा रही है। इनमें पांच सितारा होटल, आधुनिक इमारतें और शहर […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment

90 के दशक में अलका याज्ञनिक क्यों थीं पहली पसंद? रमेश तौरानी ने बताई वजह

Mumbai: 90 के दशक में हिंदी फिल्म संगीत पर राज करने वाली गायिका अलका याज्ञनिक ने अपनी सुरीली आवाज से खास पहचान बनाई। लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी दिग्गज गायिकाओं के बीच अलका याज्ञनिक कैसे संगीतकारों की पहली पसंद बनीं, इसका खुलासा निर्माता रमेश तौरानी ने किया है। अलका याज्ञनिक ट्रेड विश्लेषक कोमल नाहटा […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते […]

Spread the love
Read More