कारागार विभाग को जल्दी मिलेंगे 16 नए जेलर

  • डिप्टी जेलर से जेलर पद पर प्रोन्नति प्रक्रिया अंतिम चरण में
  • 16 रिक्त पदों के सापेक्ष 24 डिप्टी जेलर की वरिष्ठता सूची हुई जारी

लखनऊ। कारागार विभागों में अधिकारियों की कमी को दूर करने के लिए कारागार मंत्री और महानिदेशक कारागार ने सराहनीय पहल की है। इसके तहत लंबे समय से विभाग में लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया शुरू करा दी है। इसके तहत डिप्टी जेलर से जेलर पद पर प्रोन्नति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही विभाग को जल्दी ही 16 नए जेलर मिलेंगे। इसके साथ ही अन्य संवर्गो की प्रोन्नति प्रक्रिया की कार्रवाई भी चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और महानिदेशक कारागार पीसी मीणा की पहल पर लंबित प्रोन्नत प्रक्रिया का चालू कर दिया गया है। इसके तहत डिप्टी जेलर से जेलर पद पर प्रोन्नति के लिए 16 रिक्त पदों के सापेक्ष 24 डिप्टी जेलर की वरिष्ठता सूची जारी की गई है। इस सूची से 16 डिप्टी जेलर को जेलर पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। सूची में वरिष्ठता सूची में डिप्टी जेलर कमलेश कुमार सरोज, कुंज बिहारी सिंह, शिवाजी सिंह यादव, देव दर्शन सिंह, अरुण कुमार सिंह, प्रभाकांत पांडेय, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार विश्वकर्मा, आनंद कुमार जायसवाल, अंजुली वर्मा, विजय लक्ष्मी सिंह, आरती, संतोष रावत, वंदना गौतम, प्रणय सिंह, राजेश कुमार शामिल हैं।

ये भी पढ़े

बेटे को विश्वविजेता देखने का सपना रह गया अधूरा: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूत्रों का कहना है कि 16 पदों के सापेक्ष 24 डिप्टी जेलर की सूची में उन अधिकारियों का प्रोन्नत किया जाएगा जो अधिकारी किसी मामले में दंडित नहीं किए गए होंगे। प्रोन्नति प्रक्रिया के तैयार होने वाली ब्रॉड सीट में विगत 10 साल (वर्ष 2014 से अब तक) का मंथन किया जाएगा। इस कार्यविधि में किसी प्रकार का दंड और विभागीय कार्यवाही प्रचलन में नहीं होने पर उन्हें प्रोन्नति किया जाएगा। इस सूची में इसके तहत परिवर्तन की संभावना व्यक्त की जा रही है। उधर इस संबंध में जब डीजी जेल पी सी मीणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विभाग के सभी संवर्ग की प्रोन्नति प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही प्रोन्नत अधिकारियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

 

 

Delhi homeslider

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: SC/ST कब्जे का नियमितीकरण संभव

लेकिन कोई सामान्य छूट नहीं लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लोगों द्वारा निजी भूमि पर किया गया कब्जा कानून के तहत नियमित किया जा सकता है। हालांकि अदालत ने यह भी साफ कर दिया कि […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

घुसखोर अफसर: एक लाख की घूस लेते दो लेखपाल गिरफ्तार

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई नें ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो लेखपालो राजशेखर सिंह औऱ जूही मिश्रा को को एक लाख रूपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। भ्रष्टाचार के भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई से अभय राज यादव निवासी ग्राम लाई […]

Read More
Central UP Religion Uttar Pradesh

श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें भक्तों ने की गोवर्धन पूजा

सबसे क्रूर काल होता है: कौशिक चैतन्य लखनऊ। कथा व्यास स्वामी कौशिक चैतन्य जी महाराज ने कहा कि काल किसी का सगा नहीं होता है। यह समय चलायमान है। इस नदी रूप जग में हम अपनों संग बहते हैं, किन्तु पीछे से काल की थपेड़ यकायक आती है और हम सब बिलग हो जाते हैं। […]

Read More