राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के जिला उपसभापति रवि पांडेय का बड़ा बयान

WhatsApp Image 2026 02 26 at 4.46.50 PM
  • नवलपरासी में बदलाव की गूंज
  • 36 साल में 30 बार चुनाव फिर भी देश में स्थिरता नहीं

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नवलपरासी (नेपाल)। पश्चिम नवलपरासी में जारी चुनावी माहौल के बीच राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के जिला उपसभापति रवि पांडेय ने बदलाव और स्थिर सरकार का मजबूत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश को अब अस्थिर राजनीति नहीं, बल्कि निर्णायक नेतृत्व और बहुमत की सरकार चाहिए। रवि पांडेय ने बताया कि पश्चिम नवलपरासी के दो क्षेत्रों में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। क्षेत्र नंबर-1 से विक्रम खनाल नाग और क्षेत्र नंबर-2 से नरेंद्र कुमार गुप्ता प्रत्याशी हैं, और दोनों जगह पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि नेपाल के 165 निर्वाचन क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी अग्रणी भूमिका में है, क्योंकि यह पार्टी नहीं बल्कि “बदलाव का अभियान” है। उनका कहना था कि मेहनतकश, जागरूक और परिवर्तन चाहने वाली जनता अब पुराने राजनीतिक ढांचे से ऊब चुकी है।

36 साल में 30 बार चुनाव, फिर भी देश में स्थिरता नहीं

रवि पांडेय ने पिछले 36 वर्षों में बार-बार सरकार बदलने पर चिंता जताते हुए कहा कि अस्थिर सरकार देश में विकास के लिए सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “गाड़ी सही हो सकती है, लेकिन ड्राइवर सही न हो तो मंजिल तक सुरक्षित नहीं पहुंचा सकता।” उनके अनुसार देश रूपी गाड़ी को सही दिशा देने के लिए ईमानदार और सक्षम नेतृत्व जरूरी है।

युवाओं का पलायन बड़ा मुद्दा

नेपाल से लाखों युवाओं के विदेश पलायन पर उन्होंने कहा कि पार्टी का ‘बाचा पत्र’ (वचन पत्र) केवल घोषणापत्र नहीं, बल्कि जवाबदेही का दस्तावेज है। उन्होंने कहा, “हम वोट लेकर वादे भूलने वाली राजनीति नहीं करेंगे। बहुमत की पांच साल की सरकार दीजिए, हम उम्मीद से ज्यादा काम करके दिखाएंगे।”

ये भी पढ़ें

कांग्रेस पार्टी की शहर कमेटी ने डॉ शहजाद की अगुवाई में किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीधा वार

रवि पांडेय ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि देश खराब लोगों से नहीं, बल्कि अच्छे लोगों के चुप रहने से बिगड़ता है। अब समय आ गया है कि ईमानदार लोग एकजुट होकर व्यवस्था बदलें। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘घंटी’ को जनजागरण का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि जैसे पूजा से पहले घंटी बजाई जाती है, वैसे ही यह चुनाव परिवर्तन की चेतावनी और नए युग की शुरुआत का संकेत है। नवलपरासी में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने स्थिर सरकार, भ्रष्टाचार उन्मूलन और युवाओं के लिए अवसर सृजन को प्रमुख मुद्दा बनाया है। अब फैसला जनता के हाथ में है कि वह एक और अस्थिर दौर चुनती है या बदलाव की घंटी बजाती है।

 

Spread the love

Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

UP भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हरीश द्विवेदी!

मनोज श्रीवास्तव Lucknow: भारतीय जनता पार्टी हो या भारतीय जनसंघ स्थापना काल में ब्राह्मण नेताओं का दबदबा रहा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, कलराज मिश्रा, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, केशरी नाथ त्रिपाठी, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के बाद कैडर से निकले खाटी संघ पृष्ठभूमि के ब्राह्मण नेताओं से यूपी BJP […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics

BJP में अंदरूनी कलह के आरोपों से गरमाई ओडिशा की सियासत, जुएल ओराम बोले- मुझे हटाने की साजिश

New Delhi: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता जुएल ओराम के एक बयान ने ओडिशा की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। ओराम ने आरोप लगाया है कि BJP के ही कुछ लोग उनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा […]

Spread the love
Read More