नेपाल का अगला प्रधानमंत्री कौन, बालेन शाह या कोई और?

WhatsApp Image 2026 02 26 at 3.00.11 PM
  • नेपाल पीएम की रेस में सबसे आगे बालेन शाह
  • नेपाल में बीते साल युवाओं के हिंसक प्रदर्शनों के बाद देश में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे नेताओं में एक अहम नाम काठमांडू के मेयर बालेन शाह पर हैं। उन्हें अगले प्रधानमंत्री के तौर पर मजबूत कैंडिडेट माना जा रहा है। हालांकि कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को बहुमत न मिलने पर कौन प्रधानमंत्री बनेगा इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू! नेपाल में बीते साल हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में केपी शर्मा ओली की सरकार गिरने के बाद चुनाव हो रहे हैं। नेपाल की अंतरिम सरकार 5 मार्च को आम चुनाव कराने जा रही है। नेपाल के इस चुनाव में जिन चेहरों ने ना सिर्फ देश बल्कि दुनिया का ध्यान खींचा है, उनमें एक अहम नाम बालेन शाह का है। भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले और रैपर से नेता बने बालेन शाह को अगले पीएम के तौर पर देखा जा रहा है। कई पोल ये मानते हैं कि वह इस समय पीएम पद के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालेन शाह ने बीते तीन साल में नेपाल की राजनीति में बहुत तेजी से पहचान बनाई है। साल 2022 में राजधानी काठमांडू के मेयर बनकर राजनीति में धमाकेदार तरीके से कदम रखने वाले शाह को 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव के बाद नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। नेपाल चुनाव पर बहुत भरोसेमंद ओपिनियन पोल नहीं आए हैं लेकिन चार पॉलिटिकल एनालिस्ट और लोकल मीडिया बालेन को पारंपरिक पॉलिटिकल एलीट को किनारे करते हुए प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे आगे बता रहे हैं।

काठमांडू यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का कहना है कि बालेन शाह इतने पॉपुलर हैं कि काठमांडू को उनका शहर बताने वाले पोस्टर बसों पर दिखना आम बात है। प्रोफेसर का कहना है, ‘अगर बालेन शाह सत्ता में आ जाते हैं तो यह उस आदमी के लिए बड़ी बढ़त होगी, जो रैप म्यूजिक से राजनीति में आया और अपनी पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल करके सबसे ऊंचे पद तक पहुंचेगा। यह नेपाल की पॉलिटिक्स को नया रूप देगा, जहां कुछ पुरानी पार्टियों का दबदबा है। बालेन की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) देश के लोगों के लिए नया और सेंट्रिस्ट रुझान वाला दल है।

बालेन शाह की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण काठमांडू के मेयर के तौर पर उनके किए गए काम हैं। इसमें शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने, वेस्ट मैनेजमेंट और हेल्थकेयर जैसी सर्विस की डिलीवरी पक्का करना शामिल है। उन्होंने आम चुनाव लड़ने के लिए जनवरी में मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था। बालेन शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने या मुख्यधारा मीडिया में आने के बजाय सोशल मीडिया को लोगों से जुड़ने का तरीका अपनाया है। उनके सोशल मीडिया पर लाखों की तादाद में फॉलोअर्स हैं और वह सीधे युवा नेपालियों से जुड़ते हैं। बालेन सोशल मीडिया पर अपने छोटे-छोटे मैसेज के जरिए युवाओं से जुड़े रहते हैं।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस पार्टी की शहर कमेटी ने डॉ शहजाद की अगुवाई में किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बालेन शाह के पिता पारंपरिक आयुर्वेदिक दवाखाने में काम करते थे और मां आम होममेकर थीं। नेपाल में सिविल इंजीनियरिंग में अंडर ग्रेजुएट डिग्री लेने के बाद शाह ने दक्षिण भारत में स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की। हालांकि शाह को पहचान उनके रैप म्यूजिक से मिली और वह अपने देश में रैप स्टार के तौर पर उभरे। बालेन शाह पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) में शामिल हुए, जिसका नेतृत्व पूर्व टीवी होस्ट से नेता बने रवि लामिछाने कर रहे हैं। पार्टी ने उनको प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने 12 लाख नौकरियां पैदा करने और माइग्रेशन को कम करने का वादा किया है। देश में बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर भी पार्टी ने बड़े वादे किए हैं।

 

Lucknow
Politics

पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट के निर्देश का कांग्रेस ने किया स्वागत

आराधना मिश्रा का आरोप: पंचायत चुनाव टाल रही थी भाजपा सरकार Lucknow: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने के निर्देश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। […]

Read More
UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

सपा के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल

Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन बागी विधायकों ने गौरीगंज अमेठी में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। ये विधायक हैं राकेश प्रताप सिंह – गौरीगंज (अमेठी), अभय सिंह – गोसाईगंज (अयोध्या) और विनोद चतुर्वेदी – कालपी (जालौन)। राकेश प्रताप सिंह इन तीनों विधायकों ने वर्ष 2022 का […]

Read More