पारस की धुआंधार पारी भी सरोजनी नगर के काम ना आ सकी

WhatsApp Image 2026 02 26 at 12.57.05 PM 1

नई दिल्ली। सरोजनीनगर जिमखाना क्लब के पारस पाण्डेय की 76 रनों की तूफानी पारी के बावजूद जीत का रुख अपनी तरफ नहीं मोड़ सकी और विपक्षी टीम राजिंदर नगर कोल्ट्स ने छह विकेट से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया। पारस की पारी में 2 चौके और 10 शानदार छक्के शामिल थे। यहां चल रहे DDCA T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सरोजनी नगर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट जल्दी गिर गया और स्कोर बोर्ड दबाव दिखाने लगा तभी मैदान पर उतरे पारस पाण्डेय शांत चेहरे के साथ लेकिन आंखों में जीत का इरादा साफ दिखाई दे रहा था।

शुरुआत में पारस ने कुछ गेंदें संभलकर खेलीं। उन्होंने पिच को समझा और गेंदबाज़ों की लाइन-लेंथ पर नजर जमाई। लेकिन जैसे ही उन्हें लय मिली, उन्होंने अपना असली खेल दिखाना शुरू कर दिया। चौकों और छक्कों की बारिश होने लगी। दर्शक हर शॉट पर तालियां बजाने लगे।
पारस ने सिर्फ 35 गेंदों में 76 रन बनाकर मैच का रुख बदलने की पूरी कोशिश की। उनका स्ट्राइक रेट 217 से भी ज्यादा रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी को दिखाता है।

ये भी पढ़ें

आयकर छापे में बसपा विधायक उमाशंकर के यहां से करोड़ों की नकदी बरामद

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जब टीम मुश्किल में थी तब पारस ने जिम्मेदारी संभाली और अकेले दम पर स्कोर 153 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनके लंबे छक्के मैदान के बाहर तक जाते दिखाई दे रहे थे, और गेंदबाज़ों के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। हालांकि अंत में पारस आउट हो गए, लेकिन उनकी पारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

 

Spread the love

FIFA World Cup 2026
Sports

इस बार मेसी गोल्डन बूट जीतने की रेस मे

फाइनल मुकाबला होगा अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 के अंतर से मात देने के साथ खिताबी मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। अब अर्जेंटीना का सामना फाइनल मुकाबले में स्पेन से होगा। वहीं इसके अलावा […]

Spread the love
Read More
Sports

T20 जीरो और ODI में हीरो, एकदम बदल गये अक्षर पटेल

IND vs ENG ODI : टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ  तीन  मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में फुस्स नजर आए थे। लेकिन ओडीआई में वह एकदम बदल-बदले नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले […]

Spread the love
Read More
Sports

धोनी भी मैच देखने पहुंचे, नन्हें फैन के साथ पॉपकॉर्न खाये

बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय   MS Dhoni Viral Video  : भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को  छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त तो हासिल कर ही ली,  बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे कर इंग्लैंड में सबसे […]

Spread the love
Read More