फरेंदा विधायक की पहल पर सरकार द्वारा 91 गांवों के लिए बिजली योजना मंजूर

WhatsApp Image 2026 02 25 at 7.19.37 PM 1

 

  • नए पोल, तार, ट्रांसफार्मर से सुधरेगी विद्युत आपूर्ति
  • विधायक वीरेंद्र चौधरी ने इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में बड़े ही प्रमुखता से उठाया था
  • ग्रामीण विकास पर जोर दे रही है सरकार- वीरेंद्र चौधरी विधायक फरेंदा

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महाराजगंज! फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए विधायक वीरेंद्र चौधरी ने एक महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दिलाई है। इस नई योजना के तहत फरेंदा, बृजमनगंज और धानी तीनों ब्लॉकों के कुल 91 गांवों को नए पोल, तार और ट्रांसफार्मर से जोड़ा जाएगा। योजना को स्वीकृति मिल चुकी है और कार्य जल्द ही शुरू होगा, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। यह योजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फरेंदा ब्लॉक के 49 गांव, बृजमनगंज के 31 गांव और धानी ब्लॉक के 11 गांवों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से इन गांवों के ग्रामीण बिजली कटौती, कम वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे।

विधायक श्री चौधरी ने इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में बड़े ही प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से इस योजना के लिए त्वरित धन सुनिश्चित कराया है। योजना में पुराने विद्युत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ नए उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। श्री चौधरी ने बताया कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगी। किसानों को सिंचाई के लिए विश्वसनीय बिजली मिलेगी, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। छोटे उद्योग और घरेलू उपभोक्ता भी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य है कि फरेंदा क्षेत्र पूर्ण विद्युतीकरण की ओर अग्रसर हो। सरकार ग्रामीण विकास पर जोर दे रही है और यह योजना उसी का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें 

इज़रायल दौरे पर दिखी गहरी दोस्ती, PM मोदी के सम्मान में बेंजामिन नेतन्याहू ने पहना भारतीय परिधान

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना की है। फरेंदा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती राधा देवी ने कहा कि इससे महिलाओं और बच्चों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि रात में रोशनी की कमी दूर हो जाएगी। कार्य शुरू होने से पहले सर्वे पूरा हो चुका है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पोल शिफ्टिंग, तार बदलाव और ट्रांसफार्मर स्थापना का विस्तृत प्लान तैयार किया है। यह योजना केंद्र की सौभाग्य योजना से जुड़ी है और इसकी अनुमानित लागत करोड़ों में है। बृजमनगंज के बसंतपुर गांव के किसान राम प्रताप ने कहा कि अब पंप चलाने में दिक्कत नहीं होगी।

 

 

 

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, पौत्र घायल

हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार, तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई घटना से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर कृष्ण लोक कॉलोनी के सामने देशी शराब ठेके के पास हुई वारदात का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में दुस्साहसिक घटना होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार […]

Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

नीली ड्रेस को लेकर केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई के नए ड्रेस कोड को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सपा की छात्र सभा की ओर से नीली टी-शर्ट और जींस को नई पहचान के तौर पर अपनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस फैसले पर सवाल उठाने शुरू […]

Read More
Education Uttar Pradesh

68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आवास

आयोग के आदेश का पालन किए जाने उठाई मांग Lucknow: 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी मामले में शनिवार को अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार उनका मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से अंतिम निर्णय […]

Read More