नौतनवां तहसील के अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालय में प्राइवेट मुंशी संजय कुमार पर लगाया गंभीर आरोप

  •  अध्यक्ष से की लिखित शिकायत
  • रजिस्ट्री कार्यालय के गोपनीयता को भंग कर रहा प्राइवेट कर्मचारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में उपनिबंधक के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला का क्रमिक अनशन मंगलवार को 125 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर उपनिबंधक को तत्काल हटाने की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उपनिबंधक की कार्यप्रणाली और व्यवहार से अधिवक्ता एवं आमजन दोनों परेशान हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता जगनारायण विश्वकर्मा ने उपनिबंधक संदीप गौड़ पर रजिस्ट्री कार्य के दौरान बीस हजार रुपया रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री रियाज अहमद से धन उगाही को लेकर विवाद भी सामने आया है।

मामला उस समय और तूल पकड़ लिया जब उपनिबंधक संदीप गौड़ ने संघ को एक प्रार्थना पत्र देकर अधिवक्ता रियाज अहमद पर फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया कि एक प्रकरण में नियमों को दरकिनार कर दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना वैध अभिलेखों के बैनामा कराने का प्रयास किया गया।

जिसकी जांच कर कार्यवाही करें, जो विधिक कार्यवाही को विवश करते है। दूसरी ओर, रियाज अहमद व जगनारायण विश्वकर्मा ने उपनिबंधक के विरुद्ध शिकायत पत्र रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं मंत्री दयानंद यादव को सौंपा है। शिकायत में उपनिबंधक पर मनमानी, अभद्र व्यवहार एवं अवैध वसूली के आरोप लगाए गए हैं। संघ ने तत्काल बैठक कर निर्णय लिया कि यदि उपनिबंधक ने अपनी कार्यप्रणाली एवं व्यवहार में सुधार नहीं किया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। आरोपों की पुष्टि के लिए उपनिबंधक से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उनका फोन नही उठा। इस दौरान कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, रामअजोर यादव, अनिल कुमार, बृजेश कुमार, अनिल कुमार शर्मा, मुकेश तिवारी, जय नारायण विश्वकर्मा, रमेश यादव, जितेंद्र कुमार, राजू कुमार, राजीव कुमार सिंह, कुमारी नीलम प्रजापति, अरुण कुमार त्रिपाठी, राजन कुमार प्रजापति, हरिशंकर लाल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, सचिन कुमार श्रीवास्तव, विनय आनंद चौधरी, रियाज अहमद, मंत्री दयानंद यादव सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Purvanchal

बाराबंकी में फाइलेरिया पर प्रहार: सनौली में रात 10 बजे शुरू हुआ ब्लड सैंपल सर्वे!

विजय कुमार रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ‘नाइट ब्लड सैंपल सर्वे’ (रात्रिकालीन रक्त जांच) अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे ग्राम पंचायत सनौली में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अमरनाथ वर्मा ने पेश की […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

विधायक विनय वर्मा का भागीरथ प्रयास सफल: 20 वर्षों से उपेक्षित सड़क का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र में जश्न का माहौल

विजय श्रीवास्तव सिद्धार्थनगर/बढ़नी। जिस तरह त्रेता युग में शापित अहिल्या का उद्धार हुआ था, कुछ वैसा ही उद्धार आज शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की एक बेहद महत्वपूर्ण लेकिन उपेक्षित सड़क का हुआ है। पिछले दो दशकों से गड्ढों में तब्दील हो चुकी ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द (अर्रा नाला) तक की सड़क के दिन अब फिरने […]

Read More
Purvanchal

नौतनवां इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भारत-नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन कल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज।भारत -नेपाल संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के तत्वाधान में तृतीय वर्ष भारत नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन 18 अप्रैल शनिवार को नौतनवां इंटर कॉलेज नौतनवां के खेल मैदान पर किया जाएगा। जिसमें दोनों देशों के पत्रकार बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। […]

Read More