केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने पर मोदी कैबिनेट की मंजूरी

Modi NEWEdited jpg

केरल : केंद्र सरकार ने एक अहम और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य के नाम में बदलाव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केरल का नाम आधिकारिक रूप से ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। यह फैसला राज्य सरकार और विधानसभा की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के गठन के समय से ही स्थानीय भाषा और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप नाम बदलने की मांग उठती रही है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने इस ऐतिहासिक मांग को स्वीकार करते हुए इसे मंजूरी प्रदान कर दी है।

यौन उत्पीड़न मामले में शंकराचार्य ने जमानत की याचिका दाखिल की।

यह महत्वपूर्ण बैठक नए प्रधानमंत्री कार्यालय भवन ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित की गई, जो प्रधानमंत्री कार्यालय का नया परिसर है। इससे पहले राज्य की विधानसभा ने जून 2024 में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र से आधिकारिक नाम परिवर्तन का अनुरोध किया था।

राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा था कि ‘केरलम’ नाम राज्य की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को अधिक सही तरीके से दर्शाता है। इससे पहले भी विधानसभा ने 2023 में इसी तरह का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन तकनीकी सुझावों के कारण इसमें संशोधन करना पड़ा था।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय राज्य की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने और स्थानीय पहचान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Spread the love

homeslider International

वाह रे ब्रिटेन ! मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेच दी

हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में लगायी याचिका, नीलामी प्रक्रिया गलत होने का आरोप UK Temple Dispute : ब्रिटेन में एक अजब मामला देखने में आया है। मदिर की जमीन मुसलमानों को बेच दी गयी, इस पर हिन्दू समुदाय में आक्रोश फैल गया। हिन्दुओं ने हाई कोर्ट में याचिका लगायी है और नीलामी प्रक्रिया गलत […]

Spread the love
Read More
homeslider National

यौन अपराध मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Sexual Assault Case नौ जुलाई के पटना हाई कोर्ट के आदेश पर भड़का सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराध से जुड़े मामलों में न्यायिक संवेदनशीलता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी समिति की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट और सभी हाई कोर्ट की वेबसाइटों पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह […]

Spread the love
Read More
Business homeslider

सेंसेक्स में नजर आयी 500 अंक से ज्यादा की तेजी

निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा, ऑटो और बैंकिंग में ज्यादा खरीदारी Share Market Today :  शेयर बाजार में आज यानी 15 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,200 के […]

Spread the love
Read More