एयर एंबुलेंस हादसा, डॉक्टर सहित सभी सात सवारों की मौत

Untitled 9 copy 16

नया लुक ब्यूरो

रांची/चतरा।  रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस मंगलवार को चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करम टांड़ जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया था और वह रडार से गायब हो गया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धमाके के साथ विमान घने जंगल में जा गिरा। उनके अनुसार विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है और शव मलबे के अंदर पड़े हैं।

विमान में एक गंभीर मरीज, उनके परिजन, एक डॉक्टर, एक मेल नर्स और क्रू मेंबर्स सहित कुल 7 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। दुर्गम और जंगली इलाका होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। हालांकि अभी तक प्रशासन ने सभी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सूचित कर दिया गया है। आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Spread the love

Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
JPSC Exam
Education Jharkhand

JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 2025 की प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग

JPSC Exam : झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की वर्ष 2025 की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उठे विवाद ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हरिशरण देवगन नाम के याचिकाकर्ता ने सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर की है। याचिका में परीक्षा को रद्द कर […]

Spread the love
Read More
homeslider National

भारत छोड़ो आंदोलन: 1942 की वो क्रांति, जिसने अंग्रेजों को हिला दिया

Quit India Movement : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आठ अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य भारत से ब्रिटिश शासन […]

Spread the love
Read More