धादिंग/नेपाल। सोमवार तड़के धादिंग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस पृथ्वी हाईवे पर अनियंत्रित होकर त्रिशुली नदी में गिर गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और बचाव दल ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
ये भी पढ़ें
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या सड़क की खतरनाक स्थिति मानी जा रही है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राहत कार्य जारी है और प्रशासन मृतकों की पहचान तथा परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।
