लेखपाल की शिकायत करना पड़ा भारी! संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे शिकायतकर्ता को SDM ने भेजा जेल

Untitled 9 copy 15

आशुतोष मिश्रा

संत कबीर नगर जिले में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर एक मामला चर्चा का विषय बन गया है, जहां लेखपाल के खिलाफ शिकायत करना ही शिकायतकर्ता के लिए मुसीबत बन गया। मामला संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर का है। यहां निवासी आरिफ मोहम्मद पुत्र बिस्मिल्लाह ने 16 फरवरी को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि भिटनी दुधारी उर्फ नाथनगर के तत्कालीन लेखपाल ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव के 11 लोगों को कीमती सरकारी जमीन का पट्टा कर दिया। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।

जिलाधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच के लिए उप जिलाधिकारी धनघटा को निर्देशित किया गया। बताया जाता है कि 21 फरवरी को आरिफ मोहम्मद संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी लेने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान उप जिलाधिकारी डॉ. सुनील कुमार नाराज हो गए और शिकायतकर्ता को महुली पुलिस के हवाले करते हुए धारा 151 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए।

पुलिस ने आरिफ मोहम्मद को SDM कोर्ट में पेश किया, जहां देर रात करीब 9 बजे उनकी जमानत निरस्त कर उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अधिकारियों के रवैये को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2024 में सरकारी भूमि के कई गाटा नंबरों की लगभग 10 बिस्वा जमीन अपात्र लोगों को आवासीय पट्टे पर दे दी गई थी। इस संबंध में ग्राम पंचायत सदस्यों और अन्य ग्रामीणों द्वारा शपथ पत्र सहित साक्ष्य भी अधिकारियों को सौंपे गए थे, लेकिन कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता पर ही कार्रवाई कर दी गई। अब स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि यदि शिकायत करने वालों पर ही कार्रवाई होगी, तो आम नागरिक को न्याय कैसे मिल पाएगा।

 

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Read More