भाजपा के विकास का दावा हो गया अंडरग्राउंड: अखिलेश यादव

Ayodhya

चित्रकूट में पानी के लिए तरस रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चित्रकूट में पानी के लिए तरसते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की दयनीय हालत देखकर भाजपा के विकास का दावा अंडरग्राउंड हो गया है। जनता कह रही है हमें आज पानी दे दीजिए, हम 2047 के विकसित भारत के सपने को लेकर क्या करेंगे।

ये भी पढ़े

केंद्रीय मंत्री का दबाव बनाकर तबादलों में हुआ बड़ा खेल!

अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक भाजपा का महा-भ्रष्टाचारी शासन रहेगा तब तक ‘जल जीवन मिशन’ की टंकियाँ गिरती रहेंगी और ‘हर घर जल’ का नारा दीवारों पर ही लिखा मिलेगा। अब फिर कोई किसी ‘स्वतंत्र’ को बंधक बनाएगा तो भाजपाई कहेंगे, ये ठीक नहीं किया। भाजपा जाए तो जल आए। हर प्यासा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।यादव ने कहा कि विकास विरोधी भाजपा सरकार हर क्षेत्र में नाकाम साबित हुई है। भाजपा सरकार में केवल बजट की लूट हुई है। सारा पैसा भाजपाईयों की कमीशनखोरी में बंट जाता है।

ये भी पढ़े

नेपाल एयरलाइंस कर्मचारी की गिरफ्तारी से एयरपोर्ट पर हलचल

इसीलिए कहीं पानी की टंकियां गिर रही हैं तो कहीं पुल गिर रहे हैं, और सड़कें टूट रही हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। नदियों की सफाई के नाम पर भी भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा के सारे वादे झूठे है। नदियां सूखी पड़ी है। उनमें गंदगी है। शहरों के नालों का पानी नदियों में जा रहा है। भाजपा सरकार में नदियों की सफाई के लिए आये बजट की लूट हो गयी।

भाजपा मां गंगा को भी साफ नहीं कर पायी। यमुना नदी का बुरा हाल है। नदियों की सफाई और शहर में नदी साफ बनाने के लिए लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट एक उदाहरण है। समाजवादी सरकार ने नदियों की सफाई के लिए ऐतिहासिक काम किया था। गोमती नदी पर विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाया गया। नदियों को साफ रखने का यही तरीका है। लेकिन भाजपा सरकार ने सब बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार विकास की दुश्मन है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

दबंग ने पिता पुत्र व बहू को लोहे के चमटे से बेरहमी से पीटा

मंदिर की भूमि पर दबंगों का कब्जा, इलाके में तनाव

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक, विकास कार्यक्रमों की बनी योजना

RBI गवर्नर बनने की तैयारी: मनोज बाजपेयी ने क्यों पढ़ी इकोनॉमिक्स की बुनियादी बातें

Spread the love

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More