Headline

नेपाल एयरलाइंस कर्मचारी की गिरफ्तारी से एयरपोर्ट पर हलचल

Nepal Airlines

Nepal Airlines नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से लगभग 54 लाख 71 हजार नेपाली रुपये और अन्य विदेशी मुद्रा के साथ नेपाल एयरलाइंस के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा सुरक्षा कार्यालय के अनुसार सुनसरी जिले के गढ़ी गाउं पालिका के निवासी तथा वर्तमान में काठमांडू के बनस्थली में रहने वाले 50 वर्षीय कमल नारायण विश्वास को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। विश्वास पिछले 16 वर्षों से नेपाल एयरलाइंस में ‘ग्राउंड इक्विपमेंट ऑपरेटर’ के रूप में कार्यरत थे और हवाई अड्डे के भीतर काम कर रहे थे।

ये भी पढ़े

सेक्स की आग में भभक उठे मौसी और बेटे, नग्न अवस्था में परिजनों ने पकड़ा

बताया गया है कि वह मलेशिया की राजधानी क्वॉलालंपुर जाने के लिए बटिक एयर की उड़ान संख्या ओडी 181 से विजिट वीजा पर यात्रा करने वाले थे। आज सुबह लगभग 8:30 बजे उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सुरक्षा जांच की गई। लगेज स्कैनिंग और शरीर की तलाशी के दौरान उनके काले रंग के सूटकेस में रखी एक लोहे की कड़ाही के भीतर छिपाकर रखी गई नेपाली और विदेशी मुद्रा बरामद की गई।

ये भी पढ़े

मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

हवाई अड्डा पुलिस के अनुसार जांच के दौरान यह भी पता चला कि वह विभिन्न अवसरों पर नेपाल से 26 बार विदेश यात्रा कर चुके हैं। बरामद मुद्रा के साथ कमल नारायण विश्वास को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस को भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

मनोज कुमार त्रिपाठी/उमेश चन्द्र त्रिपाठी


One thought on “नेपाल एयरलाइंस कर्मचारी की गिरफ्तारी से एयरपोर्ट पर हलचल”

Comments are closed.

Crime News

महानगर: हुक्का बार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

मौके से छह हुक्का पाइप, 24 हुक्का फिल्टर, 11 हुक्का चिलम के अलावा एक अमेरिकन फ्रीजर फ्लेवर पैकेट बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : अवैध रूप राजधानी लखनऊ में चल रहे हुक्का बार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंस्पेक्टर महानगर की टीम ने शुक्रवार आईटी चौराहे के पास बिग शॉट कैफे छापेमारी […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

हादसे के बाद टूटती है पुलिस-प्रशासन की नींद: कौशांबी ही नहीं बहुत पहले से बारूद के ढेर पर हैं यूपी के कई जिले 

ए अहमद सौदागर  Lucknow: कुछ साल पहले राजधानी लखनऊ के चिनहट कस्बे में आतिशबाज रहीम बख्श के बेटे की मौत हो गई। वर्ष 2004- मोहनलालगंज के मऊ गांव में विस्फोट तीन घायल 28 सितंबर 2006- चिनहट कस्बे में हुए विस्फोट चर्चित आतिशबाज टिन्ना और उनके पोती की मौत 12 अगस्त 2007- काकोरी के मौदा गांव […]

Read More
Hong Kong
homeslider Technology

हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम

Hong Kong: टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच हांगकांग से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक ऐसा कन्वीनियंस स्टोर शुरू किया गया है, जहां दुकान के रोजमर्रा के काम इंसानों के बजाय ह्यूमनॉइड रोबोट संभाल रहे हैं। स्टोर में सामान व्यवस्थित करने से लेकर ग्राहकों के ऑर्डर और […]

Read More