मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम, रहेगा यातायात व्यवस्था में फेरबदल

Lok Sabha Elections
  • निर्धारित मार्गो का करें उपयोग नहीं तो झेलनी पड़ेगी परेशानी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। रविवार को बंगलाबाजार पुलिस चौकी से बंगलाबाजार पेट्रोल पम्प तक वोटर जागरूकता अभियान का कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।इसको लेकर कल 22 फरवरी से सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस के मुताबिक रामकथा मोड़ से सामान्य यातायात बंगलाबाजार की तरफ पूर्णतयः प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यातायात रामकथा मोंड से दाहिने होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। बंगलाबाजार चौकी से सामान्य यातायात बंगलाबाजार पेट्रोल पम्प की तरफ पूर्णतयः प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात खजाना मार्केट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

खजाना मार्केट से सामान्य यातायात बंगलाबाजार पुलिस चौकी की तरफ से नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सैनिक लॉन मोड़ से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।किला चौराहा से सामान्य यातायात बंगलाबाजार पेट्रोल पम्प की तरफ पूर्णतयः प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात स्मृति उपवन/रजनीखण्ड होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

इसके अलावा चांस्लर क्लब तिराहा से सामान्य यातायात स्मृति उपवन गेट नं0-04 की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात स्मृति उपवन, खाजाना मार्केट होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।काशा ग्रीन सिटी चौराहा से सामान्य यातायात उसरी पेट्रोल पम्प तिराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बंगलाबाजार चौराहा (वीआईपी रोड) होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।सालेह नगर तिराहा से सामान्य यातायात उसरी पेट्रोल पम्प तिराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात किला चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा। नोट-सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा।यातायात पुलिस के मुताबिक इस दौरान किसी को यदि कोई समस्या हो तो वह इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क कर सकता है।

Spread the love

University of Delhi
Central UP

सनातन मूल्यों और राष्ट्र चेतना का संदेश, राष्ट्रवाक्-2026 में जुटे प्रबुद्धजन

University of Delhi ‘राष्ट्र जागरण का सनातनी उद्घोष’ ध्येय के साथ सनातन लाइफ स्टाइल फाउंडेशन एवं प्रज्ञा प्रवाह, दिल्ली प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्यालय के कालकाजी स्थित देशबंधु कॉलेज में ‘राष्ट्रवाक्-2026’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम्, दीप प्रज्ज्वलन तथा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र के […]

Spread the love
Read More
High Court
Central UP

आज लखनऊ हाईकोर्ट से विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका

सौरभ सोमवंशी High Court आज लखनऊ हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश सिंह चौहान एवं देवेश चंद्र सावंत की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता कर्मेश प्रताप सिंह की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह व प्रदीप कुमार दुबे के अधिवक्ता को सुनने के बाद प्रमुख सचिव के पद […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP

ढोल-नगाड़ों के साथ व्यापारियों ने किया नामांकन

लखनऊ व्यापार मंडल चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पद पर पवन मनोचा, महामंत्री पद पर अनुराग मिश्र, जितेंद्र सिंह चौहान एवं उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सुहैल हैदर अल्वी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र गुप्ता […]

Spread the love
Read More